Viral Video: रीलबाजी का चक्कर पड़ा महंगा, कार सहित खाई में गिर गया बंदा, देखें खौफनाक वीडियो

Updated:
विज्ञापन
viral video

viral video

Viral Video:सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ भी तुरंत वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया से कई लोग फेमस भी हो रहे हैं. ऐसे में फेमस होने के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या करने को तैयार बैठे हैं. कई लोग तो व्यूज और लाइक्स के चक्कर में अपनी जिंदगी ही दांव में लगा दे रहे हैं. बिना अपनी जिंदगी की परवाह किए लोग किसी हद से गुजर जा रहे हैं. जिसका परिणाम उन्हें बहुत ही महंगा पड़ रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं. कोई कॉमेडी से भरा वीडियो बना रहा है तो खुद का ही मजाक उड़वा रहा है. खैर ये तो फिर भी ठीक है लेकिन कई लोग तो इस व्यूज और लाइक्स के चक्कर में खुद की जान तो ऐसे मुसीबत में डाल देते हैं, जैसे यमराज उनका दोस्त हो. एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. एक 20 साल का युवक कार से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन बेचारे के साथ ही खेला हो गया. स्टंट करने वाला युवक अब हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है.

Viral Video: क्लास में फोन छुपाने के लिए बच्चे ने लगाय��� गजब का जुगाड़, देखकर लोग बोले- बचपन याद आ गया

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र के गुजरवाडी के टेबल पॉइंट का है. जहां एक लड़का कार से स्टंट कर रहा होता है. लेकिन इस स्टंटबाजी के चक्कर में उसका कंट्रोल खो जाता है. जिससे युवक कार समेत 300 फीट गहरी खाई में गिर जाता है. इस कारण उसे गंभीर चोटें आ गई हैं. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

क्या है वीडियो में

20 साल का युवक पहाड़ी इलाके में Reel बनाने के लिए कार से स्टंट कर रहा होता है. युवक कार को उस जगह गोल-गोल घुमा रहा होता है. लेकिन पहले राउंड में ही लड़का कंट्रोल खो बैठता है. जिससे अनियंत्रित होकर कार 300 फीट गहरी खाई में गिर जाती है. इसके बाद करीब 11 सेकेंड का यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. वहीं, बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर है. इधर, वायरल हो रहे इस स्टंट के वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर @theskindoctor13 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘सतारा के सदावाघपुर स्थित टेबल पॉइंट पर रील्स बनाने के लिए 20 साल के सुनील जाधव कार से स्टंट कर रहे थे. इस दौरान उनका कंट्रोल कार से हट गया और कार 300 फीट नीचे एक गहरी खाई में गिर गई.’ फिलहाल युवक की हालत नाजुक है. वहीं, इस वीडियो के शेयर होते ही इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही कई सारे कमेंट्स भी इस वीडियो में यूजर्स कर रहे हैं. एक यूजर ने इस पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा है कि, ये रील मोनिया न जानें कितने लोगों की जान लेगा. दूसरे ने लिखा है कि, दूसरे देश के युवा टेक्नोलॉजी के आविष्कार करने में मस्त हैं और हमारे यहां के युवा रील बनाने में.

खीरे का ठेला देख खरीदारी करने पहुंचा नन्हा हाथी, छोटू ने फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola