Viral Video: क्लास में फोन छुपाने के लिए बच्चे ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर लोग बोले- बचपन याद आ गया

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jul 2025 1:01 PM

विज्ञापन

viral video

Viral Video: वायरल वीडियो में एक छात्र ने क्लास में AC डक्ट में फोन छुपाकर ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग देखकर दंग रह गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं. जानें क्या है वीडियो में खास और कैसी आ रही हैं प्रतिक्रियाएं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और हंस भी रहा है. वीडियो में एक स्कूली छात्र ने अपने फोन को क्लासरूम में टीचर से बचाने के लिए इतना क्रिएटिव तरीका अपनाया, कि देखने वालों को अपने स्कूल के दिन याद आ गए.

ये वायरल क्लिप बताती है कि आज के बच्चों में क्रिएटिविटी और शरारत का जबरदस्त मेल है. जहां कुछ बच्चे पढ़ाई में अव्वल होते हैं, वहीं कुछ पीछे बैठकर ऐसे जुगाड़ निकालते हैं, जो टॉपर्स भी नहीं सोच सकते.

वीडियो में क्या है खास?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा क्लासरूम में AC डक्ट की जाली को हटाता है और वहां से अपना छुपाया हुआ फोन बाहर निकालता है. उसने बड़ी चालाकी से फोन को एयर डक्ट में छुपा रखा था ताकि टीचर को कोई भनक न लगे. वो बेंच पर चढ़कर AC यूनिट की ग्रिल खोलता है और वहां से फोन निकालकर नीचे उतर आता है सबकुछ, और बड़ी सफाई से.

देखने में यह वीडियो भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह दिखाता है कि आज की जेनरेशन कितनी स्मार्ट, क्रिएटिव और तकनीकी रूप से एडवांस हो चुकी है.

Video Viral: 300 फुट गहरी खाई में गई कार, स्टंट का वीडियो दिल दहला देगा

खीरे का ठेला देख खरीदारी करने पहुंचा नन्हा हाथी, छोटू ने फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को student gyaan नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है, जहां इसे हजारों बार लाइक किया गया है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई, ये तो असली जुगाड़ूहै. ऐसा आइडिया तो इंजीनियरिंग स्टूडेंट भी न सोच पाए. वहीं, दूसरे ने कहा- हम भी स्कूल में ऐसे ही कमाल के काम किया करते थे. एक और यूजर ने लिखा- ये देखकर तो सीधा अपना बचपन याद आ गया.

क्यों वायरल हुआ ये वीडियो?

इस वीडियो ने उन सभी को जोड़ दिया, जो कभी स्कूल में बैकबेंचर रहे हैं. स्मार्टफोन आज बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन उसे टीचर्स से छुपाकर क्लास में रखना, वो भी इतनी स्मार्टनेस के साथ, ये देखना सच में दिलचस्प है. लोग इसे सिर्फ मजेदार नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी की चालाकी और टेक-सैवी सोच का नमूना मान रहे हैं.

आज की जेनरेशन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं

स्कूल के दिनों की शरारतें कभी भी आउटडेटेड नहीं होतीं, बस तरीका बदल जाता है. ये वायरल वीडियो इस बात का सबूत है कि जुगाड़ और दिमाग जब साथ हो, तो कुछ भी संभव है. आज की जेनरेशन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी सोच हर दीवार को पार कर चुकी है- चाहे वो क्लासरूम की हो या AC डक्ट की.

बिल्डिंग पर लटकती स्कूटी का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है’

Viral Video: चलती ट्रेन के दरवाजे पर रील बना रही थी दीदी, मम्मी ने ऐसे उतारा भूत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola