5G-6G से लेकर AI तक, पेटेंट रेस में जियो सबसे आगे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Dec 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Jio Patents

Jio Patents: जियो ने 2024-25 में 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दाखिल कर भारत का सबसे बड़ा ग्लोबल पेटेंट फाइलर बनने का रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

Jio Patents: भारत सरकार की ताजा पेटेंट रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि जियो प्लैटफॉर्म्स अब सिर्फ टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी ग्लोबल पेटेंट मशीन बन चुकी है. 2024-25 में जियो ने 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दाखिल कर सबको पीछे छोड़ दिया है.

पेटेंट रेस में जियो सबसे आगे

रिपोर्ट के मुताबिक जियो का आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे से दसवें स्थान तक की सभी भारतीय कंपनियों और संस्थानों के पेटेंट्स का जोड़ भी इसके आधे से कम है. TVS मोटर, CSIR, IIT मद्रास और ओला इलेक्ट्रिक जैसे नाम इस दौड़ में कहीं पीछे छूट गए हैं.

5G-6G से लेकर AI तक

जियो के पेटेंट पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा अगली पीढ़ी की नेटवर्क टेक्नोलॉजी से जुड़ा है. 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 485 स्वीकृत पेटेंट थे, जिनमें 5G, 6G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इनोवेशन शामिल हैं. यह साफ संकेत है कि जियो भारत को डीप-टेक इंडिया की दिशा में आगे बढ़ा रहा है.

इंडस्ट्री की मान्यता भी मिली

सिर्फ सरकारी रिपोर्ट ही नहीं, इंडस्ट्री ने भी जियो की ताकत को स्वीकार किया है.CII इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवॉर्ड्स 2025 में जियो को भारत की टॉप-20 इनोवेटिव कंपनियों में जगह मिली. साथ ही Large ICT कैटेगरी में ‘बेस्ट पेटेंट पोर्टफोलियो’ का रनर-अप अवॉर्ड भी इसके नाम रहा.

R&D में लगातार बढ़ता निवेश

जियो की पेटेंट सफलता के पीछे मजबूत R&D खर्च है. FY25 में रिलायंस ने 4,185 करोड़ रुपये से अधिक रिसर्च और डेवलपमेंट पर खर्च किया, जो पिछले साल से 15% ज्यादा है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी का R&D बजट 1,500 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ चुका है. यही निवेश जियो को टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे आगे खड़ा कर रहा है.

Q1. जियो ने 2024-25 में कितने अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दाखिल किए?

जियो ने कुल 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल किए.

Q2. भारतीय पेटेंट्स मिलाकर जियो का कुल आंकड़ा कितना है?

जियो ने 2024-25 में कुल 1,654 पेटेंट आवेदन किए.

Q3. जियो के पेटेंट्स किस टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं?

ज्यादातर पेटेंट्स 5G, 6G और नेटवर्क टेक्नोलॉजी से संबंधित हैं.

Q4. जियो को इंडस्ट्री से कौन-सी मान्यता मिली है?

CII इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवॉर्ड्स 2025 में जियो को टॉप-20 इनोवेटिव कंपनियों में शामिल किया गया और LargeICT कैटेगरी में रनर-अप अवॉर्ड मिला.

Q5. जियो का R&D निवेश कितना बढ़ा है?

FY25 में R&D खर्च 4,185 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 15% अधिक है.

Jio Happy New Year 2026 Plans: ₹103 से ₹3599 तक जियो के न्यू ईयर 2026 पैक्स, जानें पूरा ऑफर

जियो का नया दांव, AI वाले प्लान्स 189 से शुरू

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola