Jio के ये प्लान्स करो एक बार रिचार्ज और 2026 तक रहो बेफिक्र, अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा भी मिलेगा भर-भर कर

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Dec 2025 8:07 AM

विज्ञापन

जियो एनुअल प्लान्स

Jio Annual Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और साल भर रिचार्ज की टेंशन से दूर रहना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए जियो के एनुअल प्लान्स अच्छा ऑप्शन है. इन प्लान्स में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का भी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Jio Annual Recharge Plans: साल 2025 अब खत्म होने को है. ऐसे में अगर आप नये साल की खुशी बिना रिचार्ज की टेंशन लिए मनाना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए हम Reliance Jio के कुछ शानदार प्लान्स लेकर आए हैं, जो 2026 खत्म होने तक आपका साथ देंगे. दरअसल, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलयांस जियो अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. इनमें मंथली से लेकर 3 महीने, 6 महीने और एनुअल प्लान्स शामिल हैं, ताकि यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से वैलिडिटी वाला प्लान ले सकें. यहां आज हम आपको कंपनी के एनुअल प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप बिना रिचार्ज की टेंशन लिए साल 2026 मना सकते हैं.

Jio का 3599 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 3599 Recharge Plan

Jio के पास 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान है, जिसमें 1 साल यानी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेटा का फायदा मिलता है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, Jio के इस प्लान में Jio Gold पर इन्वेस्ट करने पर 2% बोनस, JioHome पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, 3 महीने तक JioHotstar का मोबाइल/टीवी का सब्सक्रिप्शन, JioTV, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज, 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस और 2TB गूगल स्टोरेज का फायदा इस प्लान में मिलेगा.

Jio का 3599 रुपये वाला प्लान

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 3999 Recharge Plan

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान भी कंपनी के 3599 रुपये वाले प्लान की तरह है. इस प्लान में भी 365 दिन की वैलिडिटी, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा) का फायदा मिलेगा. इस प्लान में भी 3599 रुपये वाले प्लान की तरह ही बेनिफिट्स भी मिलेंगे. हालांकि, इसमें FanCode का फ्री सब्सक्रिप्शन भी अलग से मिलेगा.

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान

सिर्फ कॉलिंग के लिए Jio का 1748 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 1748 Recharge Plan

अगर आपको अपना जियो नंबर बस एक्टिव रखना है या आप सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं, तो फिर आपके लिए जियो का 1748 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, इसमें डेटा या कुछ और बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

Jio का 1748 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें: Airtel vs Jio ₹349 Plan: एक ही कीमत पर कौन दे रहा ज्यादा फायदे? रिचार्ज करने से पहले देख लें सब कुछ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola