Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Nov 2025 12:49 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plans with Free JioHotstar Subscription

Jio Recharge Plans: जियो अपने यूजर्स के लिए ढेरों रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. उनमें से तीन ऐसे खास प्लान्स हैं जिनमें JioHotstar की सुविधा मिलती है. इन प्लान्स की कीमत 100 रुपये, 195 रुपये और 949 रुपये है. इनमें से सिर्फ 949 रुपये वाला प्लान ही सर्विस वैलिडिटी देता है. आइए आपको इन तीनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plans: अगर आपके पास भी जियो का सिम है और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए तीन ऐसे प्रीपेड प्लान पेश करती है जिनमें JioHotstar की सुविधा मिलती है. इन प्लान्स की कीमत 100 रुपये, 195 रुपये और 949 रुपये है. इनमें से सिर्फ 949 रुपये वाला प्लान ही सर्विस वैलिडिटी देता है. 100 रुपये और 195 रुपये वाले दोनों प्लान असल में डेटा वाउचर हैं, इसलिए इनमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती. आइए आपको इन प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं.

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

Jio का यह 100 रुपये वाला प्लान कुल 5GB डेटा देता है. इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है, और साथ ही 30 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है. ध्यान रहे, इस पैक में सिर्फ डेटा बेनिफिट शामिल हैं, इसलिए इसे चलाने के लिए आपके नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

Jio 195 रुपये वाला प्लान

Jio का 195 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको कुल 15GB डेटा मिलता है. इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV की सब्सक्रिप्शन भी मिलती है. ध्यान रहे, यह सिर्फ एक डेटा वाउचर प्लान है. इसमें किसी तरह की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है. इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

Jio का 949 रुपये वाला प्लान

Jio का 949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 SMS देता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. इसके साथ कंपनी एक स्पेशल ऑफर के तौर पर कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है.

इन एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में JioFinance के जरिए 1% एक्स्ट्रा गोल्ड, नए कनेक्शन पर JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल, JioHotstar Mobile/TV का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन, और 50GB का JioAICloud स्टोरेज शामिल है. इसके अलावा 18 साल से ऊपर वाले यूजर्स के लिए 18 महीनों का Google Gemini Pro प्लान भी मिलता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Airtel का 60 दिनों वाला प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा, चेक करें डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola