Jio, Airtel, Vi यूजर्स ध्यान दें: बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगा आपका SIM?

Updated:
विज्ञापन
Jio Airtel Vi TRAI SIM Deactivation Policy

जियो एयरटेल वीआई ट्राई सिम डीएक्टिवेशन पॉलिसी

Jio Airtel Vi TRAI SIM Deactivation Policy: जानिए जियो, एयरटेल और वीआई के सिम बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहते हैं. ट्राई नियम, सिम डिएक्टिवेशन पॉलिसी और बैलेंस कटौती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें

विज्ञापन

Jio Airtel Vi TRAI SIM Deactivation Policy: भारत में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स पिछले साल जुलाई में टैरिफ हाइक के बाद महंगे हो गए हैं. कई यूजर्स सेकेंडरी सिम कार्ड सिर्फ नेटवर्क कवरेज या बैंकिंग सेवाओं के लिए रखते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रिचार्ज न कराएं तो SIM कितने दिन तक बंद नहीं होगा और इनकमिंग कॉल-SMS मिलते रहेंगे? चलिए जानते हैं पूरा नियम.

सेकेंडरी SIM का बढ़ा इस्तेमाल

कई लोग घर और ऑफिस दोनों जगह बेहतर नेटवर्क कवरेज पाने के लिए डुअल सिम का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स सेकेंडरी SIM को सिर्फ OTP या बैंकिंग SMS के लिए रखते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है कि बिना रिचार्ज उनका नंबर कितने दिन तक एक्टिव रहेगा.

90 दिन तक एक्टिव रहेगा SIM

TRAI के नियम के मुताबिक, अगर आप लगातार 90 दिनों तक कोई कॉल, SMS या डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपका मोबाइल नंबर डिएक्टिवेट हो सकता है.

बैलेंस बचा तो मिलेगा एक्सटेंशन

अगर आपके अकाउंट में ₹20 या उससे ज्यादा बैलेंस बचा है, तो टेलिकॉम कंपनी हर 90 दिन पूरे होने पर ₹20 काटकर आपकी सिम को अगले 30 दिनों तक चालू रखेगी. यह प्रोसेस तब तक चलता रहेगा जब तक बैलेंस ₹20 से नीचे नहीं चला जाता.

डिएक्टिवेट होने पर क्या करें?

अगर नंबर डिएक्टिवेट हो गया है, तो आपको 15 दिन का समय दिया जाएगा. इस दौरान आप ₹20 फीस देकर SIM को फिर से एक्टिवेट करा सकते हैं. अगर ऐसा नहीं करते, तो आपका नंबर स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.

सभी टेलिकॉम ऑपरेटरों पर लागू

यह नियम Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) सभी पर लागू होता है. यानी चाहे आपका नंबर किसी भी कंपनी का हो, बिना रिचार्ज SIM के लिए यही प्रक्रिया फॉलो की जाएगी.

Rajat Patidar SIM Card: रजत पाटीदार के सिम से हुआ कांड आपके साथ भी हो सकता है, खतरा न बन जाए आपका पुराना सिम

New SIM Card Rules: कहीं आपके आधार से किसी और का मोबाइल नंबर तो नहीं जुड़ा है? ऐसे करें चेक

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola