Jamun Online Order: अब घर बैठे मंगाएं जामुन! जानिए इस सुपरफूड के फायदे और ऑनलाइन ऑर्डर का तरीका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jul 2025 1:49 PM

विज्ञापन

blackberry java plum jamun online order delivery

Jamun Online Order: मॉनसून सीजन में मिलनेवाले काले और रसीले जामुन सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं. जानिए जामुन के फायदे, इसे सुपरफूड क्यों कहा जाता है और कैसे करें ऑनलाइन ऑर्डर.

विज्ञापन

Jamun Online Order: बरसात के मौसम की शुरुआत में मिलने वाला जामुन (Jamun), जिसे इंडियन ब्लैकबेरी या जावा प्लम भी कहा जाता है, अब सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहा. अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और इसके जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठा सकते हैं.

जामुन क्यों है सुपरफूड?

जामुन में आयरन, पोटैशियम, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे आयुर्वेद में भी खास स्थान दिया गया है.

ऑनलाइन मंगवाएं जामुन

अब कई वेबसाइट्स जैसे Amazon, Flipkart, BigBasket और जैसे प्लैटफॉर्म्स पर ताजा जामुन, जामुन जूस और जामुन पाउडर उपलब्ध हैं. आप अपने पिनकोड के अनुसार डिलीवरी स्लॉट चुन सकते हैं और कुछ ही दिनों में यह सुपरफूड आपके दरवाजे पर होगा. भारत में अब जामुन की ऑनलाइन डिलीवरी होने लगी है, और वो भी देश के कई हिस्सों में बेहद तेजी से.मॉनसून सीजन के इस मौसमी फल को अब बाजार की भीड़-भाड़ से दूर, बस कुछ टैप्स में घर बैठे मंगवाना संभव है. ताजगी और पोषण से भरपूर यह फल न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि डायबिटीज, पाचन और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

क्यों है यह ट्रेंड में?

जैसे-जैसे लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे जामुन जैसे देसी सुपरफूड्स की मांग भी बढ़ रही है. खासकर डायबिटीज और वजन घटाने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं.

जामुन ऑनलाइन कहां मिलेगा?

अब बात करते हैं कि जामुन को ऑनलाइन कैसे मंगवाया जाए और कौन-कौन से प्लैटफॉर्म्स ये सुविधा देते हैं.Blinkit जैसे फास्ट-डिलीवरी ऐप पर 250 ग्राम जामुन ₹35 से ₹50 के बीच मिल जाता है, और वो भी मात्र 10 मिनट में डिलीवर हो जाता है, बशर्ते आप सर्विसेबल लोकेशन में हों. BigBasket पर Fresho ब्रांड के तहत वही 250 ग्राम जामुन ₹91.2 में मिल रहा है, जिसमें 20% की छूट भी शामिल है.

रेट्स क्या हैं?

अगर आप थोड़ा वेट कर सकते हैं, तो Amazon, JioMart जैसी वेबसाइट्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं. Amazon पर जामुन ₹125 में उपलब्ध है, और 1 से 2 दिन में डिलीवर हो जाता है. वहीं JioMart पर इसकी कीमत ₹90 से ₹100 के बीच रहती है और Cash on Delivery की सुविधा भी उपलब्ध है. Zepto की बात करें, तो यह ऐप 250 ग्राम जामुन सिर्फ ₹35 में 74% की छूट के साथ दे रहा है, और इंस्टेंट डिलीवरी का वादा भी करता है.

जामुन ऑनलाइन ऑर्डर करने के क्या फायदे हैं?

ऑनलाइन ऑर्डर करने के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा है ताजा और साफ-सुथरा पैकिंग, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद जरूरी है. इसके अलावा घर बैठे डिलीवरी, कई बार मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर, और सबसे बढ़कर यह सुपरफूड आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, खासकर डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं में.

जामुन ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें?

अब जान लें कि ऑर्डर कैसे करना है. आपको बस अपने पसंदीदा ग्रॉसरी ऐप- जैसे Blinkit, Zepto या BigBasket को ओपन करना है. वहां “Jamun” सर्च करें, अपनी जरूरत के अनुसार वजन और कीमत चुनें, फिर अपना पिनकोड डालें और डिलीवरी स्लॉटचुनें. अंत में पेमेंट करें और कुछ ही समय में जामुन आपके दरवाजे पर हाजिर होगा.

जामुन के सेवन के तरीके क्या हैं?

  • ताजे फल के रूप में खाएं
  • जूस बनाकर सुबह खाली पेट लें
  • स्मूदी या सलाद में मिलाएं
  • जामुन पाउडर को पानी या शहद के साथ लें. (विशेषज्ञ की सलाह पर ही.)

WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग्स तुरंत करें ऑन, हैकर भी हो जाएंगे फेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola