क्या आपका iPhone भी बार-बार गर्म हो रहा है? ये हैं असली कारण और तुरंत ठीक करने के तरीके

आईफोन ओवरहीट (Photo: AI Generated)
अगर आपका iPhone बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह तेज गर्मी, भारी ऐप्स, चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल और बैकग्राउंड में चल रही एक्टिविटी हो सकती है. थोड़ी समझदारी जैसे धूप से बचाना, अनयूज्ड ऐप्स बंद करना और सही चार्जिंग तरीका अपनाना, फोन को आसानी से ठंडा रख सकता है.
अगर आपका iPhone अचानक बहुत ज्यादा गर्म होने लगे, तो इसमें आप अकेले नहीं हैं. आजकल भारत में कई जगहों पर टेम्परेचर 45°C से भी ऊपर जा रहा है और इसका असर आपके फोन पर भी साफ दिखता है. इतनी तेज गर्मी में फोन का अंदरूनी सिस्टम खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है. थोड़े से आसान-से बदलाव करके आप अपने iPhone को ज्यादा गर्म होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
iPhone गर्म होने के कारण
- तेज गर्मी वाला मौसम: अगर आप अपना फोन सीधे धूप में छोड़ देते हैं या बहुत ज्यादा गर्मी में इस्तेमाल करते हैं, तो फोन जल्दी गर्म हो जाता है.
- चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करना: जब फोन चार्ज पर लगा हो और उसी समय आप गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो इससे फोन ज्यादा गर्म होने लगता है.
- वायरलेस चार्जिंग: वायरलेस चार्जर से चार्ज करने पर नॉर्मल केबल चार्जिंग की तुलना में ज्यादा गर्मी पैदा होती है.
- हेवी ऐप्स और गेमिंग: भारी ऐप्स चलाना या हाई ग्राफिक्स गेम खेलना प्रोसेसर पर ज्यादा लोड डालता है, जिससे फोन गर्म हो जाता है.
- बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स: अगर बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, GPS ऑन रहता है या कई डिवाइस Bluetooth से कनेक्ट रहते हैं, तो बैटरी लगातार इस्तेमाल होती रहती है और फोन धीरे-धीरे गर्म होने लगता है.
ओवरहीटेड iPhone को ठंडा कैसे रखें?
- फोन को किसी ठंडी जगह पर ले जाएं, जहां टेम्परेचर कम हो.
- मोटा या भारी फोन कवर इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती.
- वायरलेस चार्जिंग की बजाय नॉर्मल चार्जिंग केबल से चार्ज करें. इससे फोन पर कम दबाव पड़ेगा.
- जो हेवी ऐप्स चल रही हैं और काम की नहीं हैं, उन्हें बैकग्राउंड से बंद कर दें.
- iPhone को Low Power Mode में इस्तेमाल करें. इससे बैकग्राउंड की एक्टिविटी कम हो जाती है और फोन पर लोड घटता है.
- फोन को सीधी धूप से दूर रखें और कभी भी उसे पार्क की हुई गाड़ी या बाइक के डैशबोर्ड पर न छोड़ें.
यह भी पढ़ें: मिनटों में मिलेगा खोया हुआ फोन, चाहे साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, जानें आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










