Google मना रहा IPL Final 2024 का जश्न, बनाया यह खास Doodle
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 May 2024 1:28 PM
IPL Final 2024 Google Doodle
IPL Final 2024 Google Doodle: आज आईपीएल का फाइनल मैच है. सर्च इंजन गूगल भी 2024 इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल मैच का जश्न मना रहा है और इसके लिए अपने होमपेज पर उसने एक खास डूडल भी लगाया है.
Indian Premier League Final 2024 Google Doodle: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंतिम पड़ाव (IPL 2024 Update) पर पहुंच चुका है. 73 मैचों के बाद आज यानी 26 मई 2024 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium) में आईपीएल 2024 फाइनल मैच (IPL 2024 Final) होने वाला है. इस फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला होने जा रहा है. सर्च इंजन गूगल (Google) भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 फाइनल मैच का जश्न मना रहा है और इसके लिए एक खास डूडल (Doodle) को अपने होमपेज पर जगह दी है.
Google Doodle में क्या है आज?
गूगल के लोगो पर आज बल्ला और गेंद दिख रहा है, जो आईपीएल 2024 के फाइनल से प्रेरित है. इस डूडल की थीम क्रिकेट ही है. अगर यूजर इस लोगो पर क्लिक करने पर आप सीधा जाकर केकेआर और हैदराबाद के बीच होने वाले फाइनल मैच के पेज पर लैंड करेंगे.
Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये
SRH vs KKR – कौन जीतेगा IPL 2024
आज का गूगल डूडल चेन्नई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 फाइनल मैच काे सेलिब्रेट कर रहा है. हर बार की तरह इस साल का टूर्नामेंट भी उत्साह से सराबोर है और क्रिकेट प्रेमी अब यह देखने को उत्सुक हैं कि कौन-सी टीम चैंपियन बनेगी. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आज शाम खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी.
IPL 2024 फाइनल में कोलकाता और हैदराबाद आमने-सामने
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 10 टीमों के साथ हुई थी. टूर्नामेंट में शामिल हो रही कुल टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था. हर टीम ने कुल 14 मैच खेले. 7 अपने घरेलू मैदान पर और 7 दूसरे शहरों में. ग्रुप स्टेज के बाद, टॉप 4 टीमें क्वालीफायर और एलिमिनेटर के चरणों में पहुंचीं. फाइनल में मेहनत और टीम वर्क के दम पर कोलकाता और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं.
रोमांचक रहा टूर्नामेंट
आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होनेवाला है. दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगी. इस साल का टूर्नामेंट बड़ा रोमांचक रहा है और क्रिकेट प्रेमी यह देखने के लिए उत्साहित है कि कौन सी टीम चैंपियन बनेगी.
क्या है आईपीएल 2024 का फाइनल मैच?
आईपीएल 2024 का फाइनल मैच 26 मई 2024 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
गूगल डूडल में क्या खास है?
गूगल का डूडल आज क्रिकेट से प्रेरित है, जिसमें बल्ला और गेंद का चित्र है। यूजर इस डूडल पर क्लिक करके फाइनल मैच के पेज पर जा सकते हैं।
फाइनल मैच को लाइव कैसे देखें?
फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग विवरण विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। सही समय और चैनल की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
आईपीएल 2024 का प्रारूप क्या था?
इस साल का टूर्नामेंट 10 टीमों के साथ शुरू हुआ था, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। हर टीम ने 14 मैच खेले और फिर शीर्ष 4 टीमें क्वालीफायर और एलिमिनेटर के चरणों में पहुंचीं।
कौन सी टीम इस साल की चैंपियन बनने की उम्मीद कर रही है?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले फाइनल मैच में दोनों टीमों के समर्थक अपनी-अपनी टीम के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।
Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में बनायेगा परफेक्ट, सबके लिए मुफ्त हुआ यह फीचर
Microsoft के साथ TrueCaller ला रहा नया फीचर, कॉल पर आपकी आवाज में बात करेगा AI वॉयस असिस्टेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










