Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में बनायेगा परफेक्ट, सबके लिए मुफ्त हुआ यह फीचर

Google India AI focus
Google AI Tool: गूगल फोटो यूजर्स अब एआई ऑपरेटेड मैजिक एडिटर काे फ्री में यूज कर सकेंगे. यह सर्विस पहले केवल पिक्सेल डिवाइसेज और पेड सब्सक्राइबर्स को ही मिलती थी.
Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में परफेक्ट बनायेगा. गूगल ने यूजर एक्सपीरिएंस बढ़िया बनाने के लिए गूगल फोटोज में एक नये अपडेट की घोषणा की है. इस नये अपडेट का असर यह होगा कि गूगल फोटोज यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल अब निशुल्क कर सकेंगे. गूगल ने बताया है कि नया अपडेट 15 मई से लागू होगा और इसके बाद यूजर्स मुफ्त में फोटो अनब्लर, मैजिक इरेजर और पोर्ट्रेट लाइट आदि फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
गूगल फोटो अपग्रेड क्या काम करता है?
गूगल फोटोज के मैजिक एडिटर फीचर को गूगल ने पिछले साल पिक्सेल 8 और पिक्सेल 8 प्रो के लॉन्च के साथ पेश किया था. जेनरेटिव एआई आधारित यह टूल किसी फोटो में गैप भरने, सब्जेक्ट को दोबारा पोजिशन करने और फोटो के फोरग्राउंड या बैकग्राउंड में एडिटिंग करने में सक्षम है. मैजिक एडिटर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपनी तस्वीर में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं.
गूगल पर सर्च के लिए लगेंगे पैसे? AI कंटेंट के लिए कंपनी वसूल सकती है फीस
हर महीने मिलेंगे 10 मैजिक एडिटर
गूगल ने ताजा अपडेट के बारे में बताया है कि एआई एडिटिंग टूल्स पिक्सेल टैबलेट सहित ज्यादातर डिवाइसेज के साथ काम करेंगे, जिससे अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स तक इसकी पहुंच बढ़ जाएगी. इसके अलावा, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म पर गूगल फोटोज यूजर्स प्रतिमाह 10 मैजिक एडिटर प्राप्त करेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग में एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता रहेगा. बताते चलें कि गूगल आगामी 15 मई से यह अपडेट अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने लगेगी.
किन डिवाइस को सपोर्ट करेगा यह फीचर?
गूगल फोटोज के एआई बेस्ड इन फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए आपके पास एंड्रॉयड फोन होना जरूरी है, जिसका वर्जन 8.0 या उससे ऊपर का हो. वहीं, iOS 15 या उससे ऊपर के वर्जन वाले आईफोन को यह सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही, जिस डिवाइस पर आप गूगल फोटोज ऐप यूज कर रहे हैं उसमें कम से कम 3GB रैम होनी चाहिए, ताकि आप HDR एफेक्ट, मैजिक इरेजर और सिनेमैटिक फोटोज जैसे फीचर्स का फायदा उठा पाएं.
Google Files में आया कमाल का फीचर, अब चुटकियों में कर सकेंगे किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










