iPhone 17 Pro खरीदने का सही मौका, ₹49,500 तक की बचत, एक्सचेंज में भारी फायदा

Updated:
विज्ञापन
iPhone 17 Pro price in India

iPhone 17 Pro price in India / apple

iPhone 17 Pro price in India: Amazon पर iPhone 17 Pro अब ₹85,500 में उपलब्ध, एक्सचेंज ऑफर से कीमत में ₹49,500 तक की कटौती

विज्ञापन

भारत में iPhone 17 Pro खरीदने वालों के लिए Amazon ने बड़ा सरप्राइज दिया है. कंपनी ने 256GB वेरिएंट को एक्सचेंज ऑफर के साथ इतनी कम कीमत (iPhone 17 Pro price in India) पर उपलब्ध कराया है कि प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का सपना पूरा करना अब और आसान हो गया है.

एक्सचेंज ऑफर से कीमत में भारी कटौती

Amazon पर iPhone 17 Pro की असली कीमत ₹1,34,900 है, लेकिन एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए इसे मात्र ₹85,500 में खरीदा जा सकता है. पुराने स्मार्टफोन की हालत और मॉडल के आधार पर एक्सचेंज वैल्यू तय होती है. कंपनी अधिकतम ₹49,500 तक का बोनस दे रही है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल रहा है.

डिस्प्ले में जबरदस्त ब्राइटनेस

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. HDR10 सपोर्ट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी बेहद शार्प बनाती है. 120Hz रिफ्रेश रेट और ओलेओफोबिक कोटिंग स्क्रीन को स्मूद और साफ-सुथरा बनाये रखते हैं.

A19 Pro Bionic चिपसेट की ताकत

यह स्मार्टफोन Apple के नये A19 Pro Bionic प्रॉसेसर से लैस है, जो TSMC की 3nm तकनीक पर आधारित है. इसमें 6 कोर हैं- 2 हाई परफॉर्मेंस और 4 एफिशिएंसी कोर. 8GB RAM और 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प इसे और पावरफुल बनाते हैं.

कैमरा सेटअप में 8x ऑप्टिकल जूम

iPhone 17 Pro का कैमरा मॉड्यूल तीन 48MP सेंसर के साथ आता है- प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो. अल्ट्रावाइड लेंस 8x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करता है. वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को शानदार बनाता है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart का धमाका, कीमत गिरी

फेक ग्राफ़िक्स से सावधान रहें

फेक ग्राफ़िक्स से सावधान रहें
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola