Flipkart Sale ने कराई मौज, iphone 17 के लॉन्च से पहले रद्दी के भाव में मिल रहा iPhone 16, देखें नई कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Aug 2025 3:43 PM
iPhone 16 Discount On Flipkart Sale
iPhone 16 को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹79,900 थी, लेकिन अब यह ₹70,000 से कम में मिल रहा है. यदि आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा कैशबैक का लाभ भी मिलेगा.
Apple अगले महीने यानी सितंबर में अपना iPhone 17 सीरीज को बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है. लेकिन इससे पहले ही iPhone 16 मॉडल पर शानदार छूट मिल रही है. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर फिलहाल फ्रीडम सेल चल रहा है और यह लेटेस्ट जनरेशन का आईफोन काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह मौके पर चौका लगा सकते हैं. गौरतलब है कि Apple ने इस स्मार्टफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस के साथ Apple Intelligence जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं यह फोन कितने में आप अभी खरीद सकते हैं.
Apple iPhone 16 पर धाकड़ डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 16 फिलहाल 9,901 रुपये की सीधी छूट के साथ केवल 69,999 रुपये में उपलब्ध है. अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. इस तरह इस फोन की कीमत सिर्फ 65,999 रुपये रह जाती है.
इतना ही नहीं, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर और भी बचत भी कर सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत 57,850 रुपये तक का लाभ मिल सकता है, हालांकि यह आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगा.
Apple iPhone 16 के फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A18 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन फिलहाल iOS 18 पर काम कर रहा है, लेकिन जल्द ही इसे लेटेस्ट iOS 26 अपडेट मिलने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ₹999 में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाला Moto G86 Power, अभी लपक लें यह डील
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 से लेकर Vivo, Oppo तक… अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, चेक करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










