Instagram पर आया Watch History फीचर, अब देखी हुई Reels दोबारा देख पाएंगे यूजर्स, जानें प्रोसेस

Instagram Watch History Feature
Instagram Watch History Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च हुआ है. इसका नाम है Watch History. इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐप में पहले देखी गई रील्स को आसानी से दोबारा देख सकते हैं. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
अगर आप इंस्टाग्राम पर घंटो रील्स स्क्रोल करते हैं तो ये खबर आपके काम ही है. दरअसल, Instagram ने अपने ऐप को और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए नया ‘Watch History’ फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स वो रील्स दोबारा देख सकेंगे, जो उन्होंने पहले देखी रखी थी. इससे पसंदीदा रील्स को फिर से देखना आसान हो जाएगा और कोई भी रील छूटेगी नहीं. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम ने ये फीचर खास तौर पर TikTok को टक्कर देने के लिए पेश किया है. आइए आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
क्या है Instagram का ‘Watch History’ फीचर?
Instagram के हेड एडम मोसेरी ने नया वॉच हिस्ट्री (Watch History) फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख सकेंगे. यहां यूजर्स रील्स को तारीख या क्रिएटर के नाम से सॉर्ट कर सकते हैं. इससे रील्स ढूंढना और भी आसान हो जाएगा और सारी देखी गई रील्स एक ही जगह पर आपको मिल जाएंगी.
कंपनी का कहना है कि ये नया फीचर यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. पहले अगर किसी को अपनी पसंद की रील फिर से देखनी होती थी, तो उसे ढेर सारी रील्स स्क्रोल करनी पड़ती थीं. लेकिन अब इस फीचर की मदद से ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यूजर्स अपनी सारी रील्स एक ही जगह पर देख सकेंगे.
Instagram पर पहले देखे गए को दोबारा कैसे देखें?
- अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
- नीचे दाई ओर बने अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
- अब ऊपर दाई तरफ दिए गए तीन लाइनों (मेन्यू) पर टैप करें.
- लिस्ट में से Settings का ऑप्शन चुनें.
- सेटिंग्स में जाकर Your Activity पर टैप करें.
- अब Watch History पर जाएं. यहां आपको हाल ही में देखे गए रील्स दिखेंगे.
- लिस्ट में स्क्रॉल करके वो रील खोजें जिसे आप दोबारा देखना चाहते हैं, और उस पर टैप करके सीधे खोल लें.
यह भी पढ़ें: Instagram पर आया धांसू AI अपडेट, अब बस टाइप करते ही Meta अपने आप बदल देगा स्टोरी की फोटो-वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










