भारत-पाक में युद्ध हुआ तो बंद हो सकता है इंटरनेट! व्हाट्सएप चलाने के लिए काम आएगी ये ट्रिक
Published by : Shivani Shah Updated At : 08 May 2025 7:39 PM
whatsapp trick
India Pakistan War: अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति होती है तो फिर देश में इंटरनेट बंद हो सकता है. लेकिन एक ऐसी ट्रिक है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए बस आपको अपने व्हाट्सएप में एक सेटिंग को ऑन करना है.
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. कभी भी युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अगर जंग शुरू होती है तो फिर सबसे पहले इसका असर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पर पड़ेगा. कभी-कभार अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट से लेकर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को भी ब्लॉक कर दिया जाता है. ऐसे में कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे अगर सिर्फ इंटरनेट ब्लॉक होता है तो भी आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान संग तनाव के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां, बनें जिम्मेदार नागरिक
बिना इंटरनेट कैसे चलेगा व्हाट्सएप
दरअसल, पॉप्युलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) में एक ऐसा फीचर है, जिससे यूजर इंटरनेट के ब्लॉक होने के बाद भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस खास फीचर का नाम है Proxy Feature. इस फीचर के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है. इस फीचर का इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब आपके देश या शहर में WhatsApp बंद कर दिया गया हो. ऐसे में WhatsApp काम कर रहा है आप उस सर्वर से Proxy Server के जरिए कनेक्ट होकर WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह WhatsApp चलाने का एक ऐसा सीक्रेट तरीका है, जिससे दोबारा से WhatsApp को चलाया जा सकता है. इससे आपके प्राइवेसी और सिक्योरिटी को कोई खतरा नहीं होगा.
बस ये सेटिंग कर दें ऑन
- इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने WhatsApp को अपडेट कर लें.
- अगर आपका WhatsApp अपडेटेड है तो फिर अपने स्मार्टफोन में इसे ओपन करें और सेटिंग्स में जाएं.
- सेटिंग्स ओपन करने के बाद Storage and Data के ऑप्शन में क्लिक करें.
- Storage and Data के ऑप्शन में क्लिक करने के बाद आपको Proxy फीचर दिखाई देगा.
- अब Use Proxy पर जाकर Set Proxy पर क्लिक करें.
- Set Proxy पर क्लिक करने के बाद आपको एक प्रॉक्सी ऐड्रेस देना होगा.
- प्रॉक्सी ऐड्रेस देने के बाद उस ऐड्रेस को सेव कर लें.
- ऐड्रेस सेव करने के बाद अगर आपको ग्रीन चेक मार्क दिख रहा है तो फिर आप प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए हैं.
- लेकिन कनेक्ट होने के बावजूद भी अगर आप किसी को कॉल या मैसेज नहीं कर पा रहे हैं तो फिर हो सकता है कि आपके प्रॉक्सी नेटवर्क को ब्लॉक कर दिया गया है.
- ऐसे में ब्लॉक प्रॉक्सी नेटवर्क लॉन्ग प्रेस कर आप उसे डिलीट कर सकते हैं और फिर नया एड्रेस जोड़ सकते हैं.
कैसे खोजे प्रॉक्सी नेटवर्क
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या सर्च इंजन की मदद से आप प्रॉक्सी नेटवर्क खोज सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि ये एड्रेस भरोसेमंद सोर्स के ही हो.
यह भी पढ़ें: क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










