क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :07 May 2025 10:57 AM
विज्ञापन
operation sindoor

operation sindoor

Operation Sindoor: Loitering Munition तकनीक हवा में ड्रोन की तरह मंडराते हुए पहले अपने दुश्मन को खोजता है और फिर उस पर खुद से गिरकर धमाका करता है. इस टेक्निक को कामीकाजे ड्रोन भी कहा जाता है. 6 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया. जिसमें पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया है. भारत की तीनों जल, थल और वायु सेनाओं ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. वहीं, इस ऑपरेशन में सेनाओं ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है. जिसका नाम ‘Loitering Munition’ है. आइए जानते हैं इस टेक्नोलॉजी के बारे में कि आखिर क्या है ये तकनीक और कैसे इसने दुश्मनों को ढेर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में जंग छिड़ने से पहले अभी खरीद लें ये जरूरी गैजेट्स, नहीं रुकेगा कोई भी काम

क्या है Loitering Munition?

‘Loitering Munition’ को ‘कामीकाजे ड्रोन’भी कहा जाता है. यह ड्रोन जैसा दिखने वाला एक ऐसा हथियार है जो काम मिसाइल की तरह करता है. यह हले एक आम ड्रोन की तरह हवा में उड़ता है और दुश्मन के इलाके की निगरानी करता है. निगरानी करने के दौरान जैसे ही कोई दुश्मन नजर आता है वैसे ही उस पर यह ड्रोन खुद को ही दुश्मन के ऊपर तेजी से गिरा देता है और धमाका कर देता है. इस हथियार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सेना को खुद से दुश्मनों के इलाके में जाने की जरूरत नहीं पड़ती और किसी की जान का नुकसान भी नहीं होता. आसमान में मंडराने के कारण ही इस हथियार को Loitering कहा जाता है.

हथियार की खास बातें

  • Loitering Munition यानी कामीकाजे ड्रोन अपने लक्ष्य पर बिल्कुल सटीक निशाना बैठाकर उसपर हमला करता है.
  • इसके हमले से आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचता.
  • दुश्मन अगर चलती गाड़ी में है या फिर गाड़ी में छिपा हुआ है तो उस पर भी यह निशाना बना सकता है.
  • इसे सेना खुद भी कंट्रोल कर सकते हैं या फिर इसका इस्तेमाल ऑटोनॉमस तरीके से भी किया जा सकता है.
  • किसी भी सैनिक की जान खतरे में नहीं पड़ती.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किया गया इस्तेमाल?

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. जिसके बाद से ही भारत ने इस हमले का जवाब देने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी. सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर इसके लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए खुफिया एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों की पहचान की गई. जिसके बाद 6 मई की आधी रात भारतीय सेनाओं ने भारत की सीमा में रह कर Loitering Munition जैसे खास तकनीकी हथियार की मदद से आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया. इस हमले में भारतीय सेना के निशाने पर जैश ए मोहम्मद (JeM) और लश्कर ए तैयबा (LeT) जैसे संगठन के बड़े नेता था. इस एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना के निशाने पर कोई भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने नहीं थे. जिससे साफ है कि भारतीय सेना ने ये कार्रवाई सिर्फ आतंक के खिलाफ की है.

यह भी पढ़ें: क्या वॉर सायरन बजने पर मोबाइल पर भी आएगा इमरजेंसी अलर्ट? जानें कौन सी टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola