चैटजीपीटी और परप्लेक्सिटी की दीवानगी ने भारत को बनाया दुनिया का सबसे बड़ा LLM बाजार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Dec 2025 4:39 PM

विज्ञापन

LLM Market India

LLM Market India: भारत चैटजीपीटी, जेमिनी और परप्लेक्सिटी के उपयोग में दुनिया का सबसे बड़ा LLM बाजार बना. बोफा रिपोर्ट में सामने आया डाउनलोड और यूजर्स का डेटा

विज्ञापन

LLM Market India: भारत में एआई आधारित चैटबॉट्स का उपयोग जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसने देश को बड़े भाषा मॉडल (LLM) अपनाने में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना दिया है. बोफा सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारतीय यूजर्स न सिर्फ चैटजीपीटी बल्कि जेमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे प्लैटफॉर्म्स को भी तेजी से अपना रहे हैं, जिससे देश एआईऐप्स के लिए एक विशाल टेस्टिंग ग्राउंड बन गया है.

1) भारत में LLM की मांग क्यों बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत एआई एजेंट्स और LLM आधारित ऐप्स के लिए सबसे उपयुक्त बाजार बन चुका है. यहां बड़ी संख्या में युवा यूजर्स, सस्ते डेटा प्लान और स्मार्टफोन की व्यापक पहुंच ने एआई टूल्स को तेजी से लोकप्रिय बनाया है. ये प्लैटफॉर्म अब सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तर्क, योजना और स्वचालित कार्यों को पूरा करने की क्षमता के कारण यूजर्स के लिए रोजमर्रा का डिजिटल साथी बनते जा रहे हैं.

2) चैटजीपीटी की पकड़ सबसे मजबूत

जुलाई में चैटजीपीटी के डाउनलोड 2.4 करोड़ के पार पहुंच गए थे. थोड़ी गिरावट के बाद, ओपनएआई द्वारा मुफ्त सदस्यता शुरू करने पर यह आंकड़ा फिर स्थिर हो गया. भारत में चैटजीपीटी के 14.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि 6.5 करोड़ लोग इसे रोजाना इस्तेमाल करते हैं. वैश्विक स्तर पर भी चैटजीपीटी के कुल यूजर्स में 16% से अधिक भारत से आते हैं, जो इसे कंपनी का सबसे बड़ा बाजार बनाता है.

3) जेमिनी और परप्लेक्सिटी की तेज चढ़ाई

गूगल जेमिनी और परप्लेक्सिटी दोनों के लिए भी भारत सबसे बड़ा यूजरबेस बन चुका है. जेमिनी के 10.5 करोड़ मंथली यूजर्स, जिनमें से 30% भारत से परप्लेक्सिटी के 38% यूजर्स भारत से, और एयरटेल के बंडल पैक ने इसके डाउनलोड को अक्टूबर में 2 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया. इन दोनों प्लैटफॉर्म्स की लोकप्रियता बताती है कि भारतीय यूजर्स एआई विकल्पों को आजमाने में बेहद सक्रिय हैं.

4) स्टार्टअप इकोसिस्टम पर असर

रिपोर्ट यह भी चेतावनी देती है कि विदेशी एआई प्लैटफॉर्म्स की बढ़ती मौजूदगी भारतीय एआईस्टार्टअप्स के लिए चुनौती बन सकती है.बड़े मॉडल्स की मुफ्त या सस्ती उपलब्धता घरेलू कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा को कठिन बना सकती है, हालांकि यह बाजार इनोवेशन के नये अवसर भी खोलता है.

5) भारत क्यों है एआई कंपनियों का पसंदीदा बाजार

  • विशाल युवा आबादी
  • तेजी से बढ़ता डिजिटल इकोसिस्टम
  • किफायती इंटरनेट
  • एआई टूल्स के प्रति बढ़ती जागरूकता

इन सभी कारणों ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा LLM उपभोक्ता बाजार बना दिया है.

ये भी पढ़ें: ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट

ये भी पढ़ें: Nano Banana Pro और Flow के साथ इंडिया आया Google AI Plus

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola