Nano Banana Pro और Flow के साथ इंडिया आया Google AI Plus

Updated:
विज्ञापन

Gemini 3 Pro का एक्सपैंडेड ऐक्सेस अब भारत में Google AI Plus से

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Google AI Plus भारत में ₹399/माह, शुरुआती ऑफर ₹199. Gemini 3 Pro, Nano Banana Pro, Flow और 200GB स्टोरेज के फायदों के साथ

विज्ञापन

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब और आसान और सस्ता होने जा रहा है. गूगल ने 10 दिसंबर 2025 को अपने नये सब्सक्रिप्शन प्लान Google AI Plus की शुरुआत कर दी है. यह प्लान भारतीय यूजर्स को कम कीमत पर गूगल के लेटेस्ट AI मॉडल्स और क्रिएटिव टूल्स का मजा देगा.

विज्ञापन

Gemini 3 Pro और नये क्रिएटिव टूल्स

इस प्लान के साथ यूजर्स को Gemini 3 Pro का एक्सपैंडेड ऐक्सेस मिलेगा. साथ ही गूगल ने इमेज एडिटिंग और वीडियो जेनरेशन के लिए Nano Banana Pro और Flow जैसे एडवांस टूल्स भी शामिल किये हैं. यानी अब फोटो से लेकर वीडियो तक सब कुछ AI से और भी आसान हो जाएगा.

Gmail और Docs में सीधा AI इंटीग्रेशन

Google AI Plus सिर्फ Gemini ऐप तक सीमित नहीं है. अब यह सीधे Gmail और Docs जैसे रोजमर्रा के ऐप्स में भी जुड़ रहा है. इससे ईमेल लिखना, डॉक्यूमेंट तैयार करना और रिसर्च करना पहले से कहीं तेज और स्मार्ट होगा.

Notebook LM और स्टोरेज बेनिफिट्स

इस प्लान में यूजर्स को Notebook LM का एक्सपैंडेडऐक्सेस मिलेगा, जिससे रिसर्च और एनालिसिस और गहराई से किया जा सकेगा. साथ ही गूगल ने 200 GB क्लाउड स्टोरेज भी दिया है, जो Photos, Drive और Gmail पर इस्तेमाल किया जा सकेगा.

फैमिली शेयरिंग और कीमत

Google AI Plus को एक ही प्लान से पांच फैमिली मेंबर्स तक शेयर किया जा सकता है. कीमत रखी गई है ₹399 प्रति माह, लेकिन नये सब्सक्राइबर्स को शुरुआती छह महीने तक सिर्फ ₹199 प्रति माह में यह सुविधा मिलेगी.

Nano Banana Pro: Google का इमेज जेनरेशन टूल हुआ और भी स्मार्ट, मल्टी-लैंग्वेज टेक्स्ट सपोर्ट के साथ यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल

अब नहीं पड़ेगी लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत, आ गया Google का सबसे पावरफुल मॉडल Gemini 3

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola