Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo: पहला फोल्डेबल iPhone

Updated:
विज्ञापन

ऐपल आईफोन डुओ की फोटो एक्स से

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Apple ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लॉन्च किया है. Galaxy Z Fold 8 जैसी फॉर्म फैक्टर के साथ यह डिवाइस A20 Pro चिप, Under-Display कैमरा और Apple Pencil सपोर्ट के साथ आता है.

विज्ञापन

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo पेश कर दिया है. यह डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसी फॉर्म फैक्टर के साथ आता है और बंद होने पर कॉम्पैक्ट तो खुलने पर iPad जैसा बड़ा अनुभव देता है. कंपनी का दावा है कि यह iPhone की पोर्टेबिलिटी और iPad जैसी मल्टीटास्किंग क्षमता को एक साथ जोड़ता है.

विज्ञापन

डिजाइन और डिस्प्ले

ऐपल आईफोन डुओ (iPhone Duo) का डिजाइन Galaxy Z Fold 8 जैसा है, जिसमें नया हिंज टेक्नोलॉजी और “परसेप्चुअली क्रीज-फ्री” डिस्प्ले दिया गया है. Apple का कहना है कि स्क्रीन पर क्रीज समय के साथ गहरी नहीं होगी. इसमें IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस भी मौजूद है.

Image

फोटो एक्स से

परफॉर्मेंस और बैटरी

यह फोन Apple के नए 2nm A20 Pro चिपसेट पर चलता है और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल से शुरू होता है. कंपनी ने बैटरी को लेकर “ऑल-डे बैकअप” का दावा किया है और कहा है कि यह 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है.

कैमरा और फीचर्स

iPhone Duo में डुअल 48MP रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं. इसमें iPhone 18 Pro का Variable Aperture कैमरा नहीं है. खास बात यह है कि इसमें Apple का पहला Under-Display Selfie Camera दिया गया है. साथ ही, यह Apple Pencil सपोर्ट भी करता है.

सिक्योरिटी और AI

Face ID की जगह इसमें Touch ID पावर बटन में दिया गया है. फोन में नया Siri AI Assistant मौजूद है, जो ऐप्स से कॉन्टेंट एक्सेस कर सकता है, कैमरा से देखी गई चीज़ों की जानकारी दे सकता है और ईमेल या कैलेंडर एंट्री जैसी टास्क खुद कर सकता है.

कीमत और उपलब्धता

iPhone Duo दो कलर ऑप्शन- Star White और Night Sky में उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत $2000 रखी गई है, जो Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra के बीच आती है. प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से होगी.

FAQs

Q1. iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत क्या है? इसका फोल्डेबल डिजाइन और iPad जैसी मल्टीटास्किंग क्षमता.

Q2. क्या iPhone Duo में Face ID है? नहीं, इसमें Face ID नहीं है. सिक्योरिटी के लिए Touch ID दिया गया है.

Q3. iPhone Duo की कीमत कितनी है? iPhone Duo की शुरुआती कीमत $2000 है.

ये भी पढ़ें: Apple Event 2026: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और Pro Max, पहली बार मिला वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 2nm चिप

ये भी पढ़ें: बिना प्रो-मॉडल का खर्च किए पाएं प्रीमियम अनुभव, ये 5 आईफोन्स हैं वैल्यू किंग

ये भी पढ़ें: iPhone 18 पर पैसे लुटाने से बचें! 3 से 5 साल चलाने के लिए सबसे बेस्ट है यह मॉडल

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 हुआ सस्ता, ₹30,000 तक एक्सचेंज वैल्यू के साथ कीमत देखकर खुश जाएंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola