Instagram पर Live Location कैसे शेयर करें? आसान स्टेप्स में यहां समझें

Updated:
विज्ञापन
Instagram New Update

Instagram New Update

किसी स्थान का GPS लोकेशन साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का लाइव लोकेशन फीचर बेहद उपयोगी साबित होता है. आसान स्टेप्स को फॉलो कर जानें इसे शेयर कैसे करते हैं.

विज्ञापन

Instagram: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लता रहता है. मेटा के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया की दुनिया में लगातार बदलाव कर रहा है. इंस्टाग्राम क्रिएटिविटी और कनेक्टिविटी को सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आज इस लेख में हम एक ऐसे फीचर की बात करने जा रहे हैं, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाता है—और वह फीचर है इंस्टाग्राम पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ Live Location शेयर करने की सुविधा. 

Instagram पर Live Location कैसे शेयर करें 

अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी को अपनी लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं, तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
  • स्टेप 2: इसके बाद डीएम (डायरेक्ट मैसेज) सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 3: अब उस चैट को ओपन करें, जिसमें आप अपनी लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं.
  • स्टेप 4: चैट में दिए गए टेक्स्ट बार पर जाएं. यहां आपको रिकॉर्डिंग, फोटो और इमोजी के पास + आइकन पर क्लिक करना होगा.
  • स्टेप 5: जैसे ही आप + आइकन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने दो ऑप्शन खुलेंगे – Location और Imagine। लोकेशन भेजने के लिए Location ऑप्शन पर टैप करें.
  • स्टेप 6: यहां आप Find a Place विकल्प पर जाकर किसी स्थान को खोज सकते हैं. इसके अलावा, Send Pinned Location का विकल्प भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप मानचित्र पर पिन किए गए स्थान को भेज सकते हैं.
  • स्टेप 7: स्थान चुनने के बाद, आपको Share Your Location विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद, आपकी लोकेशन दूसरे व्यक्ति को भेज दी जाएगी.

इस फीचर के जरिए आप अपनी लाइव लोकेशन को 1 घंटे तक शेयर कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर तब मददगार होगा जब आप किसी खास जगह पर दोस्तों से मिल रहे हों, जिससे आप भीड़भाड़ वाले इलाके में भी अपने दोस्तों की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर केवल डायरेक्ट मैसेज (DM) में ही उपलब्ध होगा और इसे वन-टू-वन चैट या ग्रुप चैट दोनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े: Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola