Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें

इंस्टाग्राम
Instagram Feature: “Reset Suggested Content” फीचर यूजर्स को Explore पेज, Reels और Feed पर सिफारिशों को प्रभावित कर रहे एल्गोरिदमिक डेटा को हटाने की सुविधा प्रदान करता है.
Instagram Feature: मेटा, इंस्टाग्राम की जो पैरेंट कंपनी है , गुरुवार यानि 28 फरवरी को उन आपत्तिजनक और हिंसक ग्राफिक कंटेंट के लिए माफी मांगी, जो कुछ यूजर्स को उनके इंस्टाग्राम रील्स फीड में दिखाई दिए. मेटा ने इस समस्या के लिए एक तकनीकी त्रुटि को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब इस गलती को ठीक कर दिया गया है. हालांकि Instagram अपने यूजर्स को नया ‘Reset Suggested Content’ फीचर पेश करती है, जिससे वे अपने Explore पेज, Reels और Feed में आने वाले सुझावों को रीसेट कर सकते हैं. इस फीचर के इस्तेमाल के बाद, Instagram आपके पुराने लाइक्स, सर्च हिस्ट्री और वॉच हिस्ट्री जैसे डेटा का उपयोग नहीं करेगा. इसके बजाय, प्लेटफॉर्म नई गतिविधियों के आधार पर सुझावों को फिर से तैयार करेगा, जिससे यूजर्स को ताजा और बदला हुआ एक्सपीरियंस मिलेगा. तो आइये आसान स्टेप्स में जानते हैं कैसे आप अपने इंस्टग्राम के कंटेंट को रिसेट कर सकते है.
Instagram एल्गोरिदम को कैसे रीसेट करें
अगर आप अपने इंस्टाग्राम फीड को नए सिरे से कस्टमाइज करना चाहते हैं, तो एल्गोरिदम को रीसेट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने डिवाइस पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
- प्रोफाइल पेज पर ऊपर दिए गए तीन डैश मेन्यू पर टैप करें.
- नीचे स्क्रॉल करें और ‘कंटेंट प्रेफरेंस’ विकल्प पर जाएं.
- ‘रीसेट सजेस्टेड कंटेंट’ सेलेक्ट करें.
- स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
- ‘रीसेट’ बटन पर टैप करें.
Instagram एल्गोरिदम को रीसेट करने से पहले जान लें यह बातें
इंस्टाग्राम ने यह भी उल्लेख किया है कि यूजर्स अब उन विषयों से जुड़ी सिफारिशें देख सकते हैं, जो उन्हें पहले नहीं दिखाई देती थीं. हालांकि, एक बार कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने के बाद इसे वापस नहीं किया जा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे आप पोस्टों को लाइक, शेयर और इंटरैक्ट करेंगे, सिफारिशें और भी व्यक्तिगत हो जाएंगी. यह महत्वपूर्ण है कि कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने से इंस्टाग्राम पर जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं, वे नहीं बदलते. कंटेंट प्रेफेरेंसेस को रीसेट करने से उपयोगकर्ता के डेटा को हटाया नहीं जाता है. बल्कि, यह अब तक एकत्रित किए गए डेटा का उपयोग करके एक्सप्लोर सेक्शन में पोस्ट और रील्स की सिफारिशें करना बंद कर देता है.
यह भी पढ़े: TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram ने बनाया बेजोड़ प्लान, जल्द लाएगा Reels के लिए अलग ऐप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










