TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram ने बनाया बेजोड़ प्लान, जल्द लाएगा Reels के लिए अलग ऐप

Updated:
विज्ञापन
TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram ने बनाया बेजोड़ प्लान, जल्द लाएगा Reels के लिए अलग ऐप

Instagram Reels

इंस्टाग्राम अपनी शॉर्ट-वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर, Reels, के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह कदम टिकटोके को अमेरिका में बड़ा झटका लगने के बाद उठाया गया है.

विज्ञापन

Instagram अपने शॉर्ट-वीडियो फीचर Reels के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने पर विचार कर रहा है. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब चीन की लोकप्रिय शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok अमेरिका में बैन होने के खतरे का सामना कर रही है. अमेरिकी सरकार की शर्तों को पूरा नहीं करने पर इसकी पैरेंट कंपनी ByteDance को TikTok पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में Instagram इस मौके को भुनाकर Reels को और विस्तार देने और उन यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, जो शॉर्ट-वीडियो अनुभव के लिए एक नए विकल्प की तलाश में हैं.

क्या है Instagram की रणनीति 

Instagram की पेरेंट कंपनी Meta अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए नए-नए स्टैंडअलोन ऐप लॉन्च करने के लिए महशूर है. इसी कड़ी में, जनवरी में कंपनी ने Edits नाम से एक वीडियो एडिटिंग ऐप पेश किया, जो ByteDance के CapCut को चुनौती देता है. इससे पहले, Meta ने 2018 में TikTok को टक्कर देने के लिए Lasso लॉन्च किया था, लेकिन यह लोकप्रिय नहीं हो सका और 2020 में बंद करना पड़ा. वहीं, हाल ही में Meta ने Threads लॉन्च किया, जो Elon Musk के X (पहले Twitter) को चुनौती दे रहा है.

अब, जब TikTok मुश्किल हालात में है, तो Meta इस स्थिति का फायदा उठाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram के हेड Adam Mosseri ने हाल ही में Reels के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने की संभावना पर चर्चा की है. अगर TikTok को अमेरिका से बाहर होना पड़ता है, तो यह कदम Instagram को शॉर्ट-वीडियो मार्केट में पूरी तरह से हावी होने का मौका दे सकता है.

अमेरिका में क्यों बैन के कगार पर है TikTok 

अमेरिकी सरकार ने लंबे समय से ByteDance पर चीनी सरकार से संबंध होने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है. अधिकारियों का कहना है कि टिकटोक संवेदनशील यूजर्स डेटा, जैसे स्थान जानकारी और फोन रिकॉर्ड इकट्ठा करता है, जिसे चीनी अधिकारी एक्सेस कर सकते हैं. इन चिंताओं को दूर करने के लिए, अमेरिकी विधायकों ने ByteDance से TikTok के अमेरिकी संचालन को बेचने का कानून पारित किया. इसके बजाय ByteDance ने इस निर्णय को चुनौती दी और मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया. इसके जवाब में, अमेरिका ने 19 जनवरी, 2025 को TikTok पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया, जब कोर्ट ने इस कानून को बरकरार रखा.

यह भी पढ़े: Google जल्द बदलेगा Gmail लॉगिन का तरीका, SMS की जगह अब QR कोड का होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola