अब एक ही एप से हो जाएगा सारा काम, अलग से नहीं रखने पड़ेंगे डॉक्यूमेंट्स

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Digi Locker

अब हर दिन आपको अपने साथ डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं घूमने पड़ेंगे. इस एक एप में आप अपने सारे डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रख सकते हैं. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर इसी एप की मदद से आप डॉक्यूमेंट्स को दिखा भी सकते हैं.

विज्ञापन

क्या आपको हमेशा आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स हर दिन अपने साथ लेकर घूमने पड़ते हैं? अगर हां, तो फिर आपको हमेशा उनके खोने, फटने या मुड़ने की टेंशन तो होती ही होगी. लेकिन आप चिंता मत करिए. क्योंकि, आज हम आपकी इस समस्या का समाधान (How to Save Documents in Digi locker) लेकर आए हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपने स्मार्टफोन में एक एप (Digi Locker) डाउनलोड करना है. जिसमें आपके सारे डॉक्यूमेंट्स सेफ रहेंगे और आपको अलग से डॉक्यूमेंट्स लेकर घूमने नहीं पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: मेटल वाला या प्लास्टिक वाला, कौन सा कूलर खाता है ज्यादा बिजली? किसे खरीदना रहेगा सही?

बड़े काम का है Digi locker

डिजिलॉकर (Digi locker)का नाम तो अपने सुना ही होगा. यह एप बड़े ही काम ही चीज है. इस एकलौते एप में आपके डॉक्यूमेंट्स बैंक में रखे पैसे की तरह सेफ रहेंगे. इस एप में न केवल आप अपने आधार-पैन, वोटर ID, पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स रख सकते हैं बल्कि अपने जरूरी कॉलेज डिग्री-मार्कशीट को भी इस एप में सुरक्षित रख सकते हैं. इस एप में अकाउंट आप बड़े ही आसानी से ओपन कर सकते हैं. Digi locker में अकाउंट बनाने के लिए आपको बस अपना आधार नंबर देना होगा. इसके बाद आप इस एप में कोई भी डॉक्यूमेंट्स रख सकते हैं.

ऐसे बनाएं अकाउंट

  • डिजिलॉकर (Digi locker)पर अकाउंट बनाने के लिए अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से Digi locker एप डाउनलोड कर लें.
  • डाउनलोड होने के बाद एप पण करें. आपको एप के होम पेज पर sign up का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • sign up में क्लिक कर अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करें.
  • डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • OTP डाल कर अपना सीक्रेट पिन सेट कर लें. जिसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा.
  • इसके बाद वापस लॉगिन करने के लिए एप के होम पेज पर आएं.
  • फिर sign up पर क्लिक कर अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कर अपना सीक्रेट पिन डाल कर सबमिट कर दें.
  • सबमिट करते ही आप का लॉगिन Digi Locker में हो जाएगा.
  • इसके बाद आपको होम पेज पर आपका आधार और पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिख जाएंगे.

इन डाक्यूमेंट्स को Digi Locker पर रख सकते हैं सेफ

  • Matric की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • मास्टर्स की मार्कशीट
  • सर्टिफिकेशन कोर्स के सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर ID
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट

नहीं कटेगा चालान

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस के डॉक्यूमेंट नहीं है तो भी आप ट्रैफिक पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान Digi Locker के डाक्यूमेंट्स को दिखा सकते हैं. इससे आपका चालान कटने से भी बच जाएगा.

यह भी पढ़ें: Flipkart SASA LELE आज हो रहा शुरू, आधी कीमत पर स्मार्टफोन से लेकर TV-AC खरीदने का बेहतरीन मौका

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola