How to Make Money on YouTube: ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी की तरह आप भी महीने में कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए कैसे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Aug 2024 7:15 AM
How to Make Money on YouTube like Rajesh Rawani
How to Make Money on YouTube: झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी आजकल सुर्खियों में हैं. लगभग बीस साल से ट्रक चला रहे यूट्यूब के जरिये हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं. आप भी कर सकते हैं ऐसा, जानिए कैसे-
How to Make Money on YouTube: झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी आजकल सुर्खियों में हैं. लगभग बीस साल से ट्रक चला रहे राजेश की जिंदगी में यूट्यूब एक बड़ा बदलाव लेकर आया.
राजेश रवानी ट्रक चलाने के साथ अपने वीडियो ब्लॉग्स बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हैं. पिछले दिनों दिग्गज उद्योगपति आनंद हाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी चर्चा की थी.

राजेश रवानी को लेकर क्या चर्चा है?
ट्रक डाइवर से यूट्यूबर बने राजेश के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़कर 19 लाख के पास पहुंच गई है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के बाद राजेश चर्चा में आ गए हैं.
पिछले कई सालों से ट्रक चलाकर हर महीने हजारों में कमानेवाले राजेश अब यूट्यूब के जरिये हर महीने लाखों रुपये कमा लेते हैं. इस कमाई से उन्होंने एक नया घर भी बनवा लिया है.
यूट्यूब वीडियोज के जरिये कितना कमा लेते हैं राजेश रवानी?
राजेश रवानी ने पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि वे ट्रक चलाकर महीने में 30 हजार रुपये तक कमाते हैं. वहीं, यूट्यूब वीडियोज के जरिये वह एक महीने में 10 लाख रुपये तक कमा चुके हैं.
यूट्यूब पर अपने पहले वीडियो के बारे में राजेश ने बताया कि शुरू में वह वॉयसओवर के साथ वीडियो पोस्ट करते थे, बाद में उनके व्यूअर्स ने उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा.

राजेश रवानी के वीडियोज कौन बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट करता है?
राजेश रवानी ने बताया कि तब उनके बेटे ने उनका चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो बनाया और पोस्ट किया. उस वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उसपर 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज आये.
यूट्यूब चैनल पर अपने व्लॉग्स शेयर करने के साथ ही साथ राजेश ट्रक भी चलाते हैं. अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार को देते हैं.
यूट्यूब से पैसा कैसे कमा सकते हैं?
आप भी यूट्यूब के जरिये पैसा काम सकते हैं. इसके लिए आपको यूट्यूब पर अपना चैनल बनाने और कुछ शर्तों को पूरा करने की जरूरत होगी.
यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स चाहिए होते हैं. इसके साथ ही, आपके चैनल पर 3 वीडियो भी अपलोड होने चाहिए.
यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए कितने वॉच आवर्स और कितने यूट्यूब शॉर्ट्स के व्यूज जरूरी?
यूट्यूब चैनल पर पिछले एक साल में 3000 वॉच आवर्स होने चाहिए या पिछले 90 दिनों में 30 लाख यूट्यूब शॉर्ट्स के व्यूज होने चाहिए.
चैनल मॉनेटाइज हो जाएगा, तो आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आपके कंटेंट की क्वाॅलिटी और रीच पर कमाई निर्भर होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










