खो गए ईयरबड्स? सिर पीटने से पहले ये 3 टिप्स जानिए

Updated:
विज्ञापन
खो गए ईयरबड्स? सिर पीटने से पहले ये 3 टिप्स जानिए

How To Find Lost Earbuds: ब्लूटूथ ईयरबड्स अक्सर घर में गुम हो जाते हैं. जानिए 3 आसान और स्मार्ट ट्रिक्स जिनसे आप मिनटों में उन्हें ढूंढ सकते हैं.

विज्ञापन

How To Find Lost Earbuds: ब्लूटूथ ईयरबड्स ने तारों की झंझट खत्म कर दी है, लेकिन उनकी छोटी साइज ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है- घर में गुम हो जाना. कभी सोफे के कुशन में, कभी बिस्तर के नीचे या कभी जींस की जेब में छिपकर ये नन्हे गैजेट हमें परेशान कर देते हैं. ऑफिस या कॉलेज निकलने से ठीक पहले अगर ईयरबड्स गायब हो जाएं तो टेंशन और बढ़ जाती है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुछ स्मार्ट ट्रिक्स से आप इन्हें मिनटों में ढूंढ सकते हैं.

1. ‘Find My Device’ का जादू

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में डिवाइस ट्रैकिंग का फीचर मौजूद है. एंड्रॉयड यूजर्स गूगल के Find My Device ऐप में जाकर ईयरबड्स पर क्लिक कर सकते हैं और ‘Play Sound’ चुनते ही ईयरबड्स से तेज बीप की आवाज निकलेगी. वहीं, आईफोन यूजर्स Find My ऐप से अपने AirPods का आखिरी लोकेशन देख सकते हैं.

2. तेज म्यूजिक वाला जुगाड़

अगर ईयरबड्स Find My फीचर सपोर्ट नहीं करते या काम नहीं कर रहा है, तो ब्लूटूथ ऑन कर ईयरबड्स को कनेक्ट करें. कनेक्ट होते ही यूट्यूब या म्यूजिक प्लेयर पर गाना फुल वॉल्यूम में चलाएं. आवाज सुनते-सुनते आप आसानी से उन्हें ढूंढ लेंगे. ध्यान रहे, बैटरी चालू होनी चाहिए और कमरे में शोर कम होना चाहिए.

3. ब्लूटूथ रेंज का फायदा

ईयरबड्स को ढूंढने का एक और तरीका है ब्लूटूथ सिग्नल. घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए कनेक्ट करने की कोशिश करें. जैसे ही ईयरबड्स कनेक्ट होंगे, समझ लीजिए वे 10 मीटर की रेंज में छिपे हैं. दूरी बढ़ते ही कनेक्शन टूट जाएगा और आपको अंदाज हो जाएगा कि किस कमरे या फर्नीचर के पास तलाश करनी है.

4. सावधानी ही बचाव

टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो ईयरबड्स को इस्तेमाल के बाद तुरंत केस में रखना चाहिए. केस बड़ा होता है, आसानी से दिख जाता है और ईयरबड्स सुरक्षित रहते हैं.

5. स्मार्ट हैबिट्स अपनाएं

ईयरबड्स को हमेशा एक तय जगह पर रखने की आदत डालें. चाहे वर्क डेस्क हो या बैग की खास पॉकेट, तय जगह पर रखने से गुम होने की संभावना कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

यह भी पढ़ें: 1 या 2 नहीं Gmail के 10 ऐसे छुपे फीचर्स जिन्हें सालों से यूज करने वाले भी नहीं जानते, क्या आपको पता है?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola