Gmail से बेकार ईमेल हटाने का ये आसान तरीका कई लोग नहीं जानते, मिनटों में खाली हो जाएगा इनबॉक्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Nov 2025 2:19 PM

विज्ञापन

Gmail में पड़े बेकार के ईमेल कैसे डिलीट करें?

Gmail की स्टोरेज संभालकर रखना इसलिए जरूरी है ताकि आपके जरूरी ईमेल बिना किसी रुकावट के आते रहें. क्योंकि Gmail की स्टोरेज Google Drive और Google Photos के साथ शेयर होती है, इसलिए जगह जल्दी भर जाती है. अगर स्टोरेज फुल हो जाए तो नए ईमेल आना बंद हो जाते हैं. इसलिए समय-समय पर क्लीन-अप करना काफी जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

Gmail का स्टोरेज समय-समय पर साफ रखना बेहद जरूरी है ताकि आपके जरूरी ईमेल आना रुकें नहीं. क्योंकि Gmail का स्टोरेज Google Drive और Google Photos के साथ शेयर होता है, इसलिए जगह जल्दी भर जाती है. खासतौर पर बड़े अटैचमेंट, पुराने फाइल्स और बैकअप की गई फोटोज-वीडियोज की वजह से ये जल्दी भर जाते हैं. अगर आपका अकाउंट लिमिट तक पहुंच गया, तो नए ईमेल आने बंद हो जाते हैं. इसलिए समय रहते स्टोरेज क्लीन करना एक जरूरी काम है. आइए आपको बताते हैं कैसे चुटकियों में आप अपने बेकार के ईमेल्स को कैसे साफ कर सकते हैं.

क्यों जल्दी भर जाते हैं ईमेल?

Gmail की स्टोरेज जल्दी भरने की सबसे बड़ी वजह ये है कि इसमें आपका हर डेटा गिना जाता है. हर डेटा का मतलब है इनबॉक्स के ईमेल, भेजे गए मैसेज, ड्राफ्ट, अटैचमेंट्स, Google Drive की फाइलें और Google Photos के बैकअप तक. कई बार इनबॉक्स तो ठीक-ठाक दिखता है, लेकिन सालों पुराने अटैचमेंट या अपलोड किए गए वीडियो ज्यादातर जगह ले लेते हैं. इसके अलावा Trash और Spam में पड़े डिलीट किए हुए ईमेल भी तब तक स्टोरेज घेरते रहते हैं, जब तक आप उन्हें पूरी तरह से हटा न दें.

Gmail की स्टोरेज कैसे खाली करें?

Trash और Spam को खाली करें

डिलीट किए हुए ईमेल 30 दिन तक ट्रैश (Trash) में पड़े रहते हैं और आपकी स्टोरेज घेरते रहते हैं. इसलिए Gmail में जाकर ट्रैश और स्पैम दोनों फोल्डर खोलें और सारे ईमेल हमेशा के लिए डिलीट कर दें. तुरंत जगह खाली हो जाएगी.

बड़े ईमेल और अटैचमेंट हटाएं

Gmail में सबसे ज्यादा जगह बड़े अटैचमेंट घेरते हैं. इसके लिए आप Gmail का फिलटर इस्तेमाल कर सकते हैं- has:attachment larger:10M

ये 10MB से बड़े सभी ईमेल दिखा देगा. जरूरत के हिसाब से इन्हें डिलीट कर दें, और जरूरी अटैचमेंट चाहें तो पहले डाउनलोड कर लें.

न्यूजलेटर और प्रमोशनल ईमेल हटाएं

Promotions टैब में अक्सर ढेर सारे ईमेल जमा हो जाते हैं. Promotions में जाएं, सभी ईमेल चुनें और डिलीट कर दें. साथ ही, जिन सेंडर्स की मेल बार-बार आती है, उनसे Unsubscribe करना न भूलें, इससे आगे ईमेल का बोझ कम रहेगा.

Google One Storage Manager का यूज करें

Google का यह टूल बताता है कि आपकी स्टोरेज किस चीज में सबसे ज्यादा भर रही है जैसे Gmail में, Drive में या Photos में. यहां आपको बड़े फाइल, पुराने अटैचमेंट वाले ईमेल और बाकी अनचाही चीजे एक ही जगह दिख जाएंगी. आप इन्हें वहीं से साफ कर सकते हैं, ताकि Gmail के अलावा बाकी जगह की स्टोरेज भी मैनेज हो सके.

यह भी पढ़ें: Incognito में ब्राउजिंग करने के बाद क्या-क्या बचा रह जाता है? ऐसे मिनटों में गायब कर दें पूरी हिस्ट्री

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola