मोबाइल कवर पर जमा पीलापन साफ करने के लिए अपनाएं ये देसी जुगाड़, दोस्त पूछेंगे नया लिया क्या?

Published by : Ankit Anand Updated At : 14 Aug 2025 5:14 PM

विज्ञापन

Phone Cover Cleaning Tips

Phone Cover Cleaning Tips: अगर आपका फोन कवर गंदा हो जाए तो उसका इस्तेमाल करना अच्छा नहीं लगता. खासकर जब मोबाइल केस पीला पड़ जाए, तो वह काफी भद्दा दिखने लगता है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आपका केस फिर से साफ और चमकदार हो जाएगा.

विज्ञापन

Phone Cover Cleaning Tips: फोन को गिरने या टूटने से बचाने के लिए ज्यादातर लोग उस पर कवर या केस का इस्तेमाल करते हैं. कवर लगाने से फोन थोड़ा भारी और मोटा जरूर हो जाता है, लेकिन इससे हाथ से फिसलने की संभावना कम हो जाती है. कुछ लोग ट्रांसपेरेंट कवर पसंद करते हैं, तो कुछ डिजाइनर या रंग-बिरंगे कवर लगाना पसंद करते हैं.

हालांकि, लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कोई भी कवर गंदा हो जाता है. खासकर ट्रांसपेरेंट कवर पर पीलापन जम जाता है, जिससे वह देखने में काफी खराब लगने लगता है. ऐसे में बार-बार नया कवर खरीदने के बजाय आप उसे घर पर ही उस पीलेपन को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

मोबाइल के बैक कवर की सफाई के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए सबसे पहले पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. फिर इस पेस्ट को बैक कवर पर लगाकर ब्रश से हल्के-हल्के रगड़ें. कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. धोने के बाद काफी हद तक पीलापन खत्म हो जाएगा.

नींबू और नमक का इस्तेमाल करें

नींबू और नमक की मदद से भी पुराने कवर को चमकदार बनाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले कवर को निकाल लें. फिर उस पर नींबू का रस निचोड़कर नमक छिड़क लें. इसके बाद हाथों से हल्के-हल्के रगड़ें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. तय समय बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से आपके फोन कवर में बैठा पीलापन काफी कम हो जाएगा

विनेगर-बेकिंग सोडा 

फोन का कवर साफ करने के लिए आप विनेगर (जिसे सिरका भी कहते हैं) और बेकिंग सोडा का यूज भी कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में दोनों को मिलाकर घोल तैयार कर लें. फिर कवर को इस घोल में लगभग 30 मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद ब्रश की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से भी कवर पर बैठा पीलापन काफी कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: कहीं पड़ोसी भी चुपके से तो नहीं यूज कर रहे आपका WiFi? बदल दें ये सेटिंग्स, वरना कछुए की तरह रहेगी स्पीड

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं करना चाहिए फोन को 100% चार्ज? जान लीजिए वजह वरना मोबाइल को कहना पड़ेगा अलविदा!

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola