फोन Silent पर हो या चोरी हो जाए, Google Find My Device फीचर मिनटों में लगाएगा पता, जानें कैसे करता है काम

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :20 Sep 2025 2:05 PM
विज्ञापन
Google Find My Device

Google Find My Device

Google Find My Device: अक्सर ऐसा होता है कि हम अपना फोन साइलेंट पर रख कर कहीं भूल जाते हैं या चोरी हो जाता है. ऐसे में अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्यूंकि गूगल का Find My Device फीचर आपके बहुत काम आ सकता है. इसकी मदद से आप फोन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Google Find My Device: आज के समय समय में फोन हमारा कितना जरूरी हिस्सा बन चूका है ये बात हम अच्छे से जानते हैं. ये अब सिर्फ एक जगह से दूसरे जगह बात करने वाला डिवाइस नहीं रहा. इसकी मदद से बिल पेमेंट, बैंकिंग, ऑनलाइन ऑर्डर जैसे जटिल काम मिनटों में ही जाते हैं. ऐसे में अगर एक पल के लिए भी हमारा फोन कहीं छूट जाए, खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या होगा. असल में डर फोन खोने से ज्यादा इसमें मौजूद हमारे प्राइवेट डेटा की सेफ्टी का होता है.

लेकिन टेंशन की बात नहीं है क्यूंकि आज हम आपको Google के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे जिसकी मदद से आप अपने फोन का पता आसानी से लगा सकते हैं अगर चाहे ये Silent Mode पर ही क्यों न हो. आइए जानते हैं.

क्या है Google Find My Device?

गूगल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक कमाल का टूल पेश करता है, जिसका नाम है Google Find My Device. इसकी मदद से आप अपना फोन आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. इस फीचर की खास बात ये है कि अगर आपका फोन साइलेंट पर भी होगा, तब भी ये तेज आवाज में घंटी बजा देगा. इसके अलावा आप चाहें तो दूर बैठे-बैठे अपने फोन को आसानी से लॉक भी कर सकते हैं. यानी ये फीचर फोन की लोकेशन बताने से लेकर उसे सेफ रखने तक हर चीज में काम आता है.

कैसे काम करता है Google Find My Device? 

अगर आपका फोन गुम हो गया है या चोरी हो गया है टेंशन की बात नहीं है. अपने फोन का पता लगाने के लिए आपको किसी भी दूसरे मोबाइल या लैपटॉप पर Google Find My Device की वेबसाइट पर जाना होगा. आपको उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा जो आपके खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था. इसके बाद स्क्रीन पर तुरंत आपके फोन की लोकेशन आपको दिखाई देने लगेगी.

Silent Mode पर भी मिलेगा फोन

अगर फोन खोने के समय Silent या Vibration Mode में था, तब भी कोई दिक्कत नहीं है. इसमें आपको एक Play Sound वाला ऑप्शन मिलता है. जैसे ही आप इसे चुनते हैं, आपका फोन 5 मिनट तक जोर-जोर से बजना शुरू हो जाएगा. इससे चाहे फोन कहीं भी रखा हो, आपको आसानी से मिल जाएगा. 

Lock फीचर का करें यूज 

गूगल का यह फीचर बड़ा काम का है. इसकी मदद से आप दूर बैठे ही अपने फोन को लॉक कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो स्क्रीन पर कोई मैसेज भी लिख सकते हैं और साथ में अपना कॉन्टैक्ट नंबर भी दिखा सकते हैं. ऐसे में अगर फोन किसी ईमानदार इंसान को मिलता है तो वह आपको कॉल करके मोबाइल वापस करने में मदद कर सकता है.

 इन बातों का रखें ध्यान

  • अपने फोन में हमेशा गूगल अकाउंट को लॉगिन रखें.
  • Find My Device वाला फीचर ऑन कर दें.
  • लोकेशन सर्विस हमेशा ऑन रखें.
  • समय-समय पर अपने जरूरी डेटा का क्लाउड में बैकअप लेते रहें.

यह भी पढ़ें: कहीं कोई और तो नहीं घुसकर बैठा है आपके Google अकाउंट में? बस एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola