10 दिन की बैटरी बैकअप और मजबूत बॉडी वाला फोन, फ्रंटलाइन वर्कर्स और डिफेंस कर्मियों के लिए है एकदम परफेक्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Nov 2025 3:41 PM

विज्ञापन

HMD Terra M

HMD Terra M एक नया अल्ट्रा-रग्ड फीचर फोन है और खासतौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, डिफेंस फोर्सेज, सरकारी एजेंसियों और एंटरप्राइज टीम्स के लिए बनाया गया है. यह डिवाइस MIL-STD-810H स्टैंडर्ड की मजबूती, IP69K वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस, MDM सपोर्ट, eSIM और 10 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देता है.

विज्ञापन

HMD Terra M: HMD ने अपने सिक्योर डिवाइस लाइनअप को बढ़ाते हुए एक बेहद मजबूत और टिकाऊ स्मार्ट फीचर फोन Terra M लॉन्च किया है. यह फोन खास तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, सरकारी एजेंसियों, डिफेंस कर्मियों और एंटरप्राइज टीमों के लिए बनाया गया है. HMD Secure डिविजन का हिस्सा होने के नाते, Terra M हाल ही में लॉन्च किए गए HMD Ivalo XE के बाद आता है और कंपनी के सुरक्षित व भरोसेमंद मोबाइल सॉल्यूशन्स पर फोकस को और मजबूत करता है.

2026 की पहली तिमाही से उपलब्ध होगा फोन

HMD ने बताया है कि आने वाला Terra M Q1 2026 से HMD Secure और चुने हुए पार्टनर्स के जरिए दुनिया भर में उपलब्ध कराया जाएगा. अलग-अलग रीजन के हिसाब से इसकी उपलब्धता और कीमत तय होगी.

डिवाइस की असली कीमत लॉन्च के आसपास घोषित की जाएगी और मार्केट के हिसाब से बदल भी सकती है. यह फोन खास तौर पर मुश्किल और हाई-इंटेंसिटी वाले हालात के लिए बनाया गया है, यानी ये एक रग्ड डिवाइस होगा जो हर तरह की टफ यूज जैसे फील्ड वर्क, इंडस्ट्रियल साइट्स या मिशन-फोकस्ड काम में आसानी से टिक सकेगा.

मिलता है मजबूत बॉडी और मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन

HMD Terra M को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है और ये IP68 व IP69K रेटिंग के साथ आता है. इसका मतलब है कि ये फोन धूल, पानी और 1.8 मीटर तक की गिरावट को झेलने के लिए बनाया गया है. इसमें 2.8 इंच का टचस्क्रीन है जो ग्लव्स पहनकर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए ये उन लोगों के लिए बढ़िया है जो काम के दौरान सेफ्टी उपकरण पहनते हैं.

हार्डवेयर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोग्रामेबल पुश-टू-टॉक और इमरजेंसी कीज मिलती हैं. साथ ही इसमें तेज आवाज वाला लाउडस्पीकर भी है, जो शोर-शराबे वाले माहौल में काम आने के लिए बनाया गया है.

कनेक्टिविटी और एंटरप्राइज सिक्योरिटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो आने वाला Terra M 4G VoLTE, VoWi-Fi, NFC, हॉटस्पॉट, eSIM और डुअल SIM जैसी सुविधाएं देगा. यह फोन Qualcomm Dragonwing QCM2290 चिपसेट पर चलेगा और एक एंटरप्राइज ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगा, जो बड़े स्तर पर डिवाइसेज को सुरक्षित तरीके से मैनेज करने के लिए ऑप्टिमाइज्ड होगा.

यह मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस को भी सपोर्ट करता है, जिससे कंपनियां दूर बैठे ही अपने डिवाइस को सेटअप, ट्रैक और मैनेज कर सकती हैं.

HMD इस फोन में जरूरत के हिसाब से पहले से प्रीलोडेड ऐप्स भी देने का ऑप्शन देता है जैसे Zello, Threema, OsmAnd, Lyfo और SOTI MobiControl. कंपनी का कहना है कि वो फोन को 5 साल तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देती रहेगी, ताकि लंबे समय तक सुरक्षा बनी रहे.

HMD Terra M की बैटरी और एक्सेसरीज

Terra M में 2,510 mAh की बैटरी दी गई है, जो स्टैंडबाय मोड में करीब 10 दिन तक चल सकती है. HMD खरीददारों के लिए मिशन-रेडी एक्सेसरीज भी पेश कर रहा है, जिसमें एक स्टैक करने योग्य चार्जिंग डॉक शामिल है, जो एक ही केबल से 10 डिवाइस तक चार्ज कर सकता है. इसमें एक मजबूत बेल्ट क्लिप होलस्टर मिलता है जिससे शिफ्ट-बेस्ड काम के दौरान यूजर को जल्दी एक्सेस मिल सके.

यह भी पढ़ें: Lava Agni 4 Launched: Action Key और VayuAI के साथ आया लावा का धांसू फोन, चेक करें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola