Lava Agni 4 Launched: Action Key और VayuAI के साथ आया लावा का धांसू फोन, चेक करें फीचर्स और कीमत

Updated at : 20 Nov 2025 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Lava Agni 4 Launched

भारत में लॉन्च हुआ Lava Agni 4

Lava Agni 4 Launched: देसी कंपनी लावा ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है. इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek 8350 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स भी ऐड किए गए हैं.

विज्ञापन

Lava Agni 4 Launched: भारत की देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को भारत में अपना Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है. इसे खासतौर पर मिड-रेंज खरीदारों के लिए तैयार किया गया है. इस नए फोन के साथ कंपनी ने AI पर अपना फोकस और बढ़ाया है और VayuAI पेश किया है. इसकी मदद से आप एडिटिंग, क्रिएशन, समरी, ट्रांसलेशन और रिकॉर्डिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. फोन में Circle to Search का सपोर्ट भी दिया गया है. आइए फोन के फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानते हैं.

Lava Agni 4 के फीचर्स

Lava Agni में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन वेट टच को सपोर्ट करती है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, यानी धूल और छींटों से फुल प्रोटेक्शन मिलता है. साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass की सेफ्टी भी दी गई है.

Lava ने Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है. फोन में 16GB तक वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट है. यह फोन Android 15 पर रन करता है. फोन में 3 साल के Android अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

Lava Agni 4 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें OIS भी है, और इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है. दोनों कैमरे फ्रंट और रियर 4K 60FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. वहीं बात करें बैटरी की तो Agni 4 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 66W के इन-बॉक्स चार्जर से चार्ज किया जा सकता है.

Agni 4 में एक कस्टमाइजेबल Action Key भी है, जिसे आप शॉर्ट, डबल और लॉन्ग प्रेस जैसे 100 से ज्यादा तरीकों से सेट कर सकते हैं. इसकी मदद से आप कैमरा, टॉर्च, वाइब्रेशन मोड, ऐप्स और कई जरूरी फीचर्स को एक झटके में ऑन कर सकते हैं.

Lava Agni 4 की कीमत

Lava Agni 4 25 नवंबर से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 8GB/256GB वेरिएंट के लिए ₹24,999 रखी गई है. बैंक ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर लगभग ₹22,999 पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: iQOO 15 की प्री-बुकिंग आज से शुरू, Priority Pass वालों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव ऑफर, जानें सारी डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola