Heavy Rain Alert: 25 जुलाई तक होगी भारी से भारी बारिश, फोन की ये सेटिंग जल्दी कर दें ऑन, मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Jul 2025 3:10 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के हर कोने में भारी बारिश हो रही है. ऐसे में इस भारी बारिश में घर से बाहर निकलना सबसे बड़ी परेशानी है. अगर आप भी मॉनसून की इस बारिश में भीगने और फंसने से बचना चाहते हैं, तो फिर अपने फोन में बस इन सेटिंग्स को ऑन कर लें. फिर आपको हर पल मौसम की जानकारी मिलती रहेगी और आप बाहर निकलते समय बारिश के लिए पहले से तैयार रहेंगे.
Heavy Rain Alert: भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. हर दिन हो रही इस तेज बारिश ने हर किसी को परेशान कर दिया है. बरसात के कारण घर से बाहर निकलने में सोचना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आपको भी इस बरसात में रोजाना बाहर निकलना पड़ रहा है और आपको बारिश में भीगने की टेंशन है तो फिर फिक्र मत कीजिए. क्योंकि, अब आपका स्मार्टफोन आपको बारिश में भीगने से बचाएगा. जी हां, सही पढ़ा. बस इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन को थोड़ा और स्मार्ट बनाना होगा. जिसके बाद आप अचानक से हुई बारिश से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ऑफिस का लैपटॉप भीग गया बारिश में? तो भूलकर भी न करना ये काम, वरना देने पड़ेंगे जेब से पैसे
फोन के Weather App का करें इस्तेमाल | Heavy Rain Alert
आपके स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल का वेदर ऐप (Weather App) या फिर कोई भी Weather App जरूर होगा. जिसके जरिए आप रियल-टाइम समेत आने वाले दिनों के मौसम का भी हाल जान सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स को ऑन कर देना है, जिसके बाद आपको हर वक्त मौसम से जुड़े अलर्ट मिलते रहेंगे.
लोकेशन ऑन रखना है जरूरी | Heavy Rain Alert
मौसम की जानकारी लेने के लिए जरूरी है कि आपके फोन का लोकेशन ऑन हो. क्योंकि, गूगल का Weather App तभी आपको मौसम से जुड़े अपडेट्स दे पाएगा जब उसे आपके लोकेशन के बारे में पता होगा. इसलिए अपने फोन में ऐप को लोकेशन का एक्सेस ऑन कर दें ताकि अपको समय रहते मौसम से जुड़ी जानकारी मिलती रहे.
होम स्क्रीन पर लगाएं मौसम वाले Widgets | Heavy Rain Alert
आप चाहे तो फोन की होम स्क्रीन पर मौसम वाला विजेट (Widgets) लगा सकते हैं. जिससे आपको बार-बार ऐप खोल कर मौसम के अपडेट्स नहीं लेने पड़ेंगे. बस आपको अपने फोन का स्क्रीन को टच करना होगा और आपको मौसम की जानकारी, टेंपरेचर और बारिश की संभावना जैसे अपडेट्स दिख जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल
यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं
यह भी पढ़ें: मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










