Voltas, Haier, LG ने घटायीं AC की कीमतें, डिशवॉशर भी 8 हजार तक सस्ते
22 सितंबर से सस्ते होंगे एसी और डिशवॉशर, जीएसटी कटौती का सीधा फायदा
जीएसटी दरों में कटौती के बाद एसी और डिशवॉशर की कीमतों (New DishWasher, AC Price) में ₹8,000 तक की गिरावट, जानिए कौन-कौन से ब्रांड्स दे रहे हैं छूट
देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. 22 सितंबर से रूम एयर कंडीशनर (एसी) और डिशवॉशर की कीमतों (DishWasher, AC Price) में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. जीएसटी दरों में कटौती के बाद एसी 4,700 रुपये तक और डिशवॉशर 8,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं. यह कदम नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
जीएसटी दरों में कटौती का असर
इस महीने की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने एसी और डिशवॉशर पर टैक्स दर 28% से घटाकर 18% कर दी थी. इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा. कंपनियों ने नई कीमतें 22 सितंबर से लागू करने की घोषणा की है.
एसी की नई कीमतें: ब्रांड्स की पेशकश
- गोदरेज अप्लायंसेज: कैसेट और टावर एसी में ₹8,550 से ₹12,450 तक की कटौती. इन्वर्टर स्प्लिट एसी ₹3,200 से ₹5,900 तक सस्ते.
- हायर: ग्रेविटी 1.6 टन एसी ₹3,905 घटकर ₹46,085. किनोउची एआई 1.5 टन एसी ₹3,202 घटकर ₹37,788.
- वोल्टास: विंडो एसी ₹42,990 से ₹39,590. इन्वर्टर विंडो एसी ₹46,990 से ₹43,290.
- डाइकिन: 1 टन 5 स्टार एसी ₹20,500 से ₹18,890. 1.5 टन एसी ₹73,800 से ₹68,020. 1.8 टन एसी ₹92,200 से ₹84,980.
- एलजी: एंट्री लेवल 1 टन एसी ₹32,890. 1.5 टन एसी ₹42,390। 2 टन एसी ₹55,490.
- पैनासोनिक: विंडो एसी ₹45,650 से ₹46,000. स्प्लिट एसी ₹46,100 से ₹42,400 तक.
डिशवॉशर की कीमतों में भी राहत
बीएसएच होम अप्लायंसेज ने डिशवॉशर की कीमतों में ₹8,000 तक की कटौती की है. एंट्री मॉडल ₹49,000 से घटकर ₹45,000 और टॉप मॉडल ₹104,500 से घटकर ₹96,500 हो गया है.
उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया और उम्मीदें
कंपनियों ने डीलरों के साथ मिलकर कम कीमतों पर बुकिंग शुरू कर दी है. शुरुआती दौर में ग्राहकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है. उम्मीद है कि यह कदम त्योहारी सीजन में बिक्री को नई ऊंचाई देगा.
सस्ते हुए टीवी! जीएसटी कटौती के बाद 2,500 से 85,000 रुपये तक की बचत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










