Grok 3: एलन मस्क ला रहे दुनिया का सबसे स्मार्ट AI, रियल-टाइम डेटा प्रॉसेस के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Feb 2025 4:30 PM
Grok 3
Grok 3: कुछ इसे ChatGPT और Gemini के लिए एक बड़ी चुनौती मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इसे सफल होने के लिए ज्यादा ट्रेनिंग डेटा की जरूरत होगी.
Grok 3: आज की टेक दुनिया में AI का बोलबाला है और एलन मस्क की कंपनी xAI इस दौड़ में पीछे नहीं है. हाल ही में मस्क ने घोषणा की कि Grok 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इसे दुनिया का सबसे स्मार्ट AI बताया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं कि Grok 3 क्या ऑफर कर रहा है और बाजार में इसका असर कैसा रहेगा.
Grok 3 की खूबियां और इसकी क्षमताएं
Grok AI, खासकर X (पहले Twitter) प्लैटफॉर्म के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी खासियत यह है कि यह रियल-टाइम डेटा प्रॉसेस कर सकता है. नये Grok 3 में और भी दमदार फीचर्स जोड़े गए हैं. इसकी प्राकृतिक भाषा समझने की क्षमता पहले से ज्यादा बेहतर होगी, जिससे यह इंसानों जैसी भाषा में जवाब दे सकेगा. यह रियल-टाइम इंटरनेट एक्सेस कर सकता है, जिसका मतलब है कि आपको अप-टू-डेट जानकारी मिलेगी. यह यूजर्स के इंटरैक्शन को समझकर व्यक्तिगत सुझाव देगा तो देगा ही, इसके साथ ही गहरी तर्कशक्ति और विश्लेषण करने की क्षमता के साथ जटिल सवालों के भी बेहतरीन जवाब दे सकेगा.
Grok 3 का बाजार में प्रभाव
Grok 3 को X प्लैटफॉर्म में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यह बाकी AI चैटबॉट्स की तुलना में ज्यादा एक्सक्लूसिव हो जाता है. X पर मौजूद यूजर्स को यह अन्य चैटबॉट्स के मुकाबले अधिक उन्नत अनुभव देगा. हालांकि, विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे ChatGPT और Gemini के लिए एक बड़ी चुनौती मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इसे सफल होने के लिए ज्यादा ट्रेनिंग डेटा की जरूरत होगी.
आगे क्या?
Grok AI लगातार अपडेट हो रहा है और आने वाले समय में AI की दुनिया में नये कीर्तिमान स्थापित कर सकता है. मस्क की यह टेक्नोलॉजी दुनिया की सबसे स्मार्ट AI बनने का दावा कर रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं! आपको क्या लगता है? क्या Grok 3 AI का भविष्य बदल देगा?
Sam Altman vs Elon Musk: मस्क के ऑफर पर ऑल्टमैन ने कसा तंज, उन्हें बताया ‘असुरक्षित और दुखी’ व्यक्ति
Who Is Elon Musk: तकनीक को हथियार बनाकर एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










