IPL से लेकर AI तक : गूगल ने खोला 2025 का सर्च रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Google Year in Search 2025 Trending

Google Year in Search 2025

Google Year in Search 2025: गूगल ईयर इन सर्च 2025 में IPL, Gemini और एआई ट्रेंड्स छाए रहे. जानिए A to Z सर्च की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Google Year in Search 2025: भारत में इंटरनेट यूजर्स की जिज्ञासा का आईना बनकर गूगल (Google) ने अपना ईयर इन सर्च (Year in Search) 2025 जारी किया है. इस बार खेल, तकनीक और ट्रेंड्स ने मिलकर ऐसा रंग जमाया कि हर श्रेणी में अलग-अलग नाम छाए रहे.

सबसे ज्यादा खोजा गया IPL

क्रिकेट का जुनून एक बार फिर सबसे ऊपर रहा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने 2025 में भारत की सर्च लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद गूगल का नया एआई प्लैटफॉर्म Gemini दूसरे नंबर पर रहा. एशिया कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ने भी दर्शकों की दिलचस्पी को खूब खींचा.

Google Year in Search 2025: भारत में 2025 के टॉप ट्रेंडिंग सर्च क्या रहे?

  1. IPL
    2. Google Gemini
    3. Asia Cup
    4. ICC Champions Trophy
    5. Pro Kabbadi League
    6. Maha Kumbh
    7. Women’s World Cup
    8. Grok
    9. Saiyaara
    10. Dharmendra

एआई की दुनिया में Gemini का दबदबा (Google Year in Search 2025)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैटेगरी में गूगल Gemini ने बाजी मारी. इसके बाद Gemini AI Photo और GROK ने जगह बनायी. DeepSeek, Perplexity और ChatGPT भी टॉप लिस्ट में शामिल रहे. खास बात यह रही कि Ghibli Art और Image Generator जैसे क्रिएटिव एआई टूल्स भी लोगों की खोज में छाए रहे.

Trending google year in search 2025 india / image : google

भारत के ट्रेंड्स: Saree से Action Figure तक

2025 में भारत के ट्रेंड्स भी बेहद दिलचस्प रहे. Gemini Trend सबसे ऊपर रहा, जबकि Ghibli Trend और 3D Model Trend ने भी खूब ध्यान खींचा. फैशन और पॉप कल्चर का संगम दिखाते हुए Gemini Saree Trend और Action Figure Trend ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी.

A to Z सर्च: हर अक्षर में नया किस्सा

गूगल ने इस बार A to Z सर्च ट्रेंड्स भी पेश किये. A अक्षर से Anil Padda और Ahan Pandey, B से Bryan Johnson, D से Dharmendra, I से IPL और W से Women’s World Cup तक हर अक्षर ने अलग कहानी सुनायी. यहां तक कि Nano Banana Trend और Yorkshire Pudding जैसे अनोखे शब्द भी भारतीय यूजर्स की जिज्ञासा का हिस्सा बने.

Google Play ने जारी की 2025 की बेस्ट Apps और Games की लिस्ट: India में AI और Local कंटेंट का बोलबाला

Google Pixel Drop 2025: अब मैसेज में आएगा Remix Magic, AI देगा स्कैम अलर्ट्स और नोटिफिकेशन समरी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola