2023 में Google पर भारत में लोगों ने क्या-क्या सर्च किया? Chandrayaan3 और G20 के साथ पूछे गए ये अजीबोगरीब सवाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2023 1:55 PM
Google Top Search Question - गूगल द्वारा जारी 'ईयर इन सर्च 2023' ब्लॉग के अनुसार, इस वर्ष, लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, सेल्फ केयर और प्रौद्योगिकी को अपनाया तथा स्थानीय व वैश्विक घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटायी.
Google in 2023 : भारत के लिए 2023 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा और देश कई मोर्चों पर वैश्विक केंद्र में रहा और देश ने कई महान उपलब्धियां हासिल कीं. गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 और जी20 के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी.
गूगल द्वारा जारी ‘ईयर इन सर्च 2023’ ब्लॉग के अनुसार, इस वर्ष, लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, सेल्फ केयर और प्रौद्योगिकी को अपनाया तथा स्थानीय व वैश्विक घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटायी.
Also Read: Google Play Store से 17 फेक लोन ऐप्स की छुट्टी, अभी कर दें फोन से डिलीट
गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया. भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की. गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी.
Google से पूछे गए अजीब सवाल
हमें कुछ जानना होता है, तो सबसे पहले गूगल याद आता है. क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल से हर माह लगभग 30 लाख से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं. ग्लोबल सर्च वॉल्यूम और कॉस्ट पर क्लिक डेटा के आधार पर तय किए गए टॉप ट्रेंड्स के बारे में आइए जानें-
Also Read: ChatGPT से कैसे मुकाबला करेगा Google का नया AI टूल Gemini
गूगल पर सर्च किये गए टॉप सवाल
रिपोर्ट की मानें, तो सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है- मेरा IP एड्रेस क्या है? (What is my IP address?) इसे करीब 33. 5 लाख बार सर्च किया गया है. वोट देने के लिए रजिस्टर कैसे करें? (How to register to vote?) इस सवाल को 12.2 लाख बार सर्च किया गया है. टाई कैसै कैसे बांधते हैं? (How to tie a tie?) इसे 6.7 लाख लोगों ने सर्च किया.
गूगल पर ये हैं टॉप ट्रेंडिंग सवाल
वजन कैसे कम करें?
क्या मैं इसे रन कर सकता हूं?
मदर डे कब है?
फादर्स डे कब है?
एक साल में कितने सप्ताह होते हैं?
Also Read: Google Pay का शानदार ऑफर, हर महीने मात्र 111 रुपये देकर उठाएं 15 हजार का लोन
गूगल से पूछे गए अजीबोगरीब सवाल
ग्लोबल सर्च वॉल्यूम के हिसाब से मॉन्डोवा डॉट कॉम ने एक लिस्ट तैयार की है. इसमें 6 माह के टॉप ट्रेंडिंग को शामिल किया गया है. इसमें पैसे कैसे कमाएं? पेट की चर्बी कैसे कम करें? प्रेग्नेंट कैसे होते हैं? और मेरा फोन कहां है? जैसे सवाल शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










