गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, स्मार्टवॉच देगा भूकंप का अलर्ट, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Google SmartWatch EarthQuake Alert Feature

Google SmartWatch EarthQuake Alert Feature: गूगल की Wear OS स्मार्टवॉच अब रियल-टाइम भूकंप अलर्ट देगी. जानिए इस तकनीक का काम करने का तरीका और भारत में इसकी उपलब्धता.

विज्ञापन

Google SmartWatch EarthQuake Alert Feature: गूगल ने एक नया तकनीकी कदम उठाते हुए अब अपनी भूकंप चेतावनी प्रणाली को WearOS स्मार्टवॉच पर भी उपलब्ध करा दिया है. पहले यह सुविधा केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स तक सीमित थी, लेकिन अब यह स्मार्टवॉच यूजर्स को भी रियल-टाइम अलर्ट देने में सक्षम होगी. यह विकास डिजास्टर मैनेजमेंट की दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

कैसे करता है काम?

गूगल का यह सिस्टम पारंपरिक भूकंपीय उपकरणों पर निर्भर नहीं करता. इसके बजाय, यह लाखों एंड्रॉयड फोनों और अब स्मार्टवॉचों में मौजूद मोशन सेंसर का इस्तेमाल करता है. जब कई डिवाइस एक साथ कंपन महसूस करते हैं, तो ये डेटा गूगल के सर्वर पर पहुंचता है. वहां से सिस्टम तेज विश्लेषण करता है और पुष्टि होने पर यूजर्स को सेकंडों में अलर्ट भेजता है.

स्मार्टवॉच अलर्ट का लाभ

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो LTE-सक्षम स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते हैं और बाहर निकलते समय फोन साथ नहीं रखते. भूकंप आने से पहले स्मार्टवॉच कलाई पर कंपन और स्क्रीन पर अलर्ट देती है, जिसमें भूकंप की तीव्रता और उपकेंद्र से दूरी की जानकारी शामिल होती है. छोटे झटकों के लिए हल्का अलर्ट, जबकि बड़े झटकों के लिए तेज आवाज और विजुअल वार्निंग देने की योजना है, तब भी जब यूजर ने अपनी डिवाइस में ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (Do Not Disturb) मोड को एक्टिव कर रखा है.

भारत में कब होगा लॉन्च?

फिलहाल WearOS स्मार्टवॉच के लिए भारत में यह सुविधा कब शुरू होगी, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. संभावना है कि यह फीचर पहले कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध होगा और फिर धीरे-धीरे अन्य जगहों पर बैकग्राउंड अपडेट के माध्यम से रोलआउट किया जाएगा.

जीवन रक्षा में अहम भूमिका

चंद सेकंड का अलर्ट, चाहे मेज के नीचे छिपना हो या खिड़कियों से दूर हटना, जान-माल की सुरक्षा में बड़ा अंतर ला सकता है यह तकनीक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक शक्तिशाली साधन साबित हो रही है और भविष्य में इससे कई जानें बचाई जा सकती हैं.

आपकी ये 5 गलतियां खराब कर देंगी स्मार्टफोन का कैमरा, तीसरी वाली गलती तो पूरा फोन ले डूबेगी

आधा भारत नहीं जानता iPhone खरीदने का सही समय, जान जाएगा तो कहेगा- अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola