Google Doodle Today: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग आज, डूडल से खास जानकारी दे रहा गूगल

google doodle Today
Lok Sabha Election 2024 Google Doodle Today : आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का मतदान हो रहा है. गूगल अपने खास डूडल के जरिये लोकतंत्र के पर्व का जश्न मना रहा है. गूगल अपने इस खास डूडल के जरिये आम चुनाव से जुड़ी जानकारी भी दे रहा है.
Google Doodle Today : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण का मतदान देशभर में आज हो रहा है. आज, यानी 20 मई 2024 को देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे (Lok Sabha Election 2024 Phase 5). सर्च इंजन गूगल ने इस अवसर पर अपने खास डूडल के जरिये चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर की हैं. आज के गूगल डूडल में स्याही लगी तर्जनी को दिखाया गया है, (Google Doodle on Lok Sabha Election 2024) जो लोकतांत्रिक मताधिकार के अभ्यास काे जारी रखने का प्रतीक है. इस डूडल पर क्लिक कर यूजर्स भारत में 18वें आम चुनावों के लेटेस्ट अपडेट से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
लोकसभा चुनाव – 5वें चरण की खास बातें
मालूम हो कि सोमवार, 20 मई को भारत के 18वें लोकसभा चुनाव के सात चरण के पांचवें चरण के लिए आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. कुल मिलाकर, इन 49 निर्वाचन क्षेत्रों से 695 उम्मीदवार मैदान में हैं, और इनमें लगभग नौ करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं. 5वें चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होंगे, उनमें बिहार (5), झारखंड (3), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (7), ओडिशा (5), महाराष्ट्र (13), लद्दाख ( 1) और जम्मू और कश्मीर (1) शामिल हैं. आज 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पूरा होने के साथ ही, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुए मतदान में लोकसभा की 543 सीटों में से 428 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी.
Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये
ALERT: गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
गूगल डूडल पर क्लिक करने से मिलेगी चुनाव से जुड़ी जानकारी
आज के गूगल डूडल पर क्लिक करने पर लोकसभा चुनाव शुरू होने की जानकारी सहित लेटेस्ट अपडेट्स मिलती है. भारत का आम चुनाव इस साल शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू हुआ है और यह शनिवार 1 जून 2024 तक चलेगा. 2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे. वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किये जाएंगे. गूगल ने अपने डूडल के साथ एक लाल घेरा भी दिखाया है. आप इस लाल घेरे पर क्लिक कर भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर पाएंगे.
आज के गूगल डूडल का क्या महत्व है?
आज के गूगल डूडल का महत्व लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के मतदान को दर्शाना है। यह डूडल स्याही लगी तर्जनी के माध्यम से लोकतांत्रिक मताधिकार के अभ्यास का प्रतीक है।
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में किस-किस राज्य में मतदान हो रहा है?
आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर में मतदान हो रहा है। कुल 49 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।
कितने उम्मीदवार इस चरण में चुनाव में भाग ले रहे हैं?
इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें लगभग नौ करोड़ से अधिक लोग मतदान के लिए पात्र हैं।
गूगल डूडल पर क्लिक करने से क्या जानकारी मिलती है?
गूगल डूडल पर क्लिक करने से उपयोगकर्ताओं को लोकसभा चुनाव से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी और अपडेट्स प्राप्त होती हैं, जैसे मतदान की तारीखें और चुनावी प्रक्रिया।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कब घोषित होंगे?
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून 2024 तक चलेगा।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










