बिना कूलिंग कम किए फ्रिज का बिजली बिल कैसे घटाएं? बार ध्यान में रखें ये छोटी-छोटी बातें
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 May 2026 11:26 AM
फ्रिज के सामने खड़ा एक आदमी बिजली बिल देखता हुआ (Photo: AI Generated)
Fridge Energy Saving Tips: अगर आपका फ्रिज जरूरत से ज्यादा बिजली खा रहा है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान आदतें और छोटी-छोटी मेंटेनेंस टिप्स अपनाकर आप बिना कूलिंग कम किए बिजली की अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.
Fridge Energy Saving Tips: घर में मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों में फ्रिज ही एक ऐसा अप्लायंस है जो कभी बंद नहीं होता. दिन हो या रात, यह 24 घंटे लगातार चलता रहता है. यही वजह है कि कई बार यह चुपचाप बिजली का बिल काफी बढ़ा देता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि फ्रिज की बिजली खपत कम करने के लिए आपको नया फ्रिज खरीदने या कूलिंग से समझौता करने की जरूरत नहीं है. बस अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव और थोड़ी-बहुत रेगुलर देखभाल करके आप बड़ा फर्क ला सकते हैं. तो बिना समय गंवाए आइए जानते हैं वे आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने फ्रिज का बिजली खर्च कम कर सकते हैं.
सही टेम्परेचर सेट करें
सबसे पहले फ्रिज की टेम्परेचर सेटिंग सही रखना बेहद जरूरी है. भारत के ज्यादातर घरों में फ्रिज के फ्रेश फूड सेक्शन के लिए 3°C से 5°C का टेम्परेचर सबसे बेहतर माना जाता है, जबकि फ्रीजर को करीब -18°C पर रखना सही रहता है. जरूरत से ज्यादा कम टेम्परेचर रखने पर फ्रिज का कंप्रेसर बेवजह ज्यादा मेहनत करता है. इसलिए बार-बार टेम्परेचर बदलने की बजाय उसे एक सही रेंज में सेट करके छोड़ देना ही सबसे सही तरीका रहता है.
फ्रिज की सही प्लेसमेंट बहुत जरूरी है
कई घरों में फ्रिज को बस जहां जगह मिल जाए, वहीं रख दिया जाता है. लेकिन सच ये है कि किचन में फ्रिज की सही जगह उसके काम करने के तरीके और बिजली की खपत पर सीधा असर डालती है. इसलिए कोशिश करें कि फ्रिज को गैस स्टोव या ओवन जैसी गर्म चीजों के बिल्कुल पास न रखें. अगर फ्रिज लगातार गर्मी के कॉन्टैक्ट में रहेगा, तो उसके कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. साथ ही, फ्रिज के किनारों और पीछे कम से कम 5-10 सेंटीमीटर की जगह जरूर छोड़ें. इससे अंदर की गर्मी आसानी से बाहर निकल पाती है और फ्रिज को सांस लेने की जगह मिलती है.
यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज का कंप्रेसर हो सकता है ब्लास्ट, जानें ओवरहीटिंग से बचाने के उपाय
दरवाजे की रबर सील को सही हालत में रखें
फ्रिज के दरवाजे के किनारे लगी रबर सील (गैस्केट) को लोग सबसे ज्यादा इग्नोर करते हैं. लेकिन सच मानिए, यही छोटा सा हिस्सा फ्रिज की कूलिंग और बिजली बचाने में बड़ा रोल निभाता है. जैसे ही यह ढीली या खराब होने लगती है, ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आने लगती है. इसका सीधा असर फ्रिज के कंप्रेसर पर पड़ता है, जिसे ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है. इसलिए हर दो-तीन महीने में इस रबर सील को हल्के गर्म साबुन वाले पानी से साफ करते रहना चाहिए.
रेगुलर डीफ्रॉस्टिंग करें
फ्रिज में जमी बर्फ बिजली की खपत बढ़ाने का बड़ा कारण होती है. जब फ्रीजर के अंदर करीब 5mm से ज्यादा मोटी बर्फ जम जाती है, तो वह इंसुलेशन की तरह काम करने लगती है. ऐसे में फ्रिज को अंदर तक ठंडक पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. अगर आपके फ्रिज में ऑटो-डीफ्रॉस्ट फीचर नहीं है, तो समय-समय पर मैनुअल डीफ्रॉस्ट बटन का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है. इससे ना सिर्फ बर्फ हटती है, बल्कि आपका फ्रिज ज्यादा बेहतर तरीके से और कम बिजली में काम करता है.
यह भी पढ़ें: फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स क्या काम करती हैं? जानें इन्हें कब और कितनी बार साफ करना चाहिए?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










