चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज का कंप्रेसर हो सकता है ब्लास्ट, जानें ओवरहीटिंग से बचाने के उपाय
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Apr 2026 1:25 PM
बैकग्राउंड में फ्रिज कंप्रेसर और सामने एक शॉक्ड शख्स (Photo: Canva)
Fridge Tips: गर्मियों में फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा दबाव में काम करता है. अगर इसकी सही देखभाल न हो तो ओवरहीट होकर नुकसान हो सकता है. तेज आवाज, कम कूलिंग और ज्यादा गर्म होना इसके संकेत हैं. आइए जानते हैं कि कैसे अपने फ्रिज के कंप्रेसर को ओवरहीट से बचा सकते हैं.
गर्मियों में फ्रिज हमारी किचन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. लेकिन ज्यादा इस्तेमाल की वजह से फ्रिज को लगातार काम करना पड़ता है. इससे उसके कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है और वो ओवरहीट होने लगता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये परेशानी फ्रिज खराब होने तक पहुंच सकती है. इसलिए जरूरी है कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आप अपने फ्रिज की सही देखभाल करें, ताकि वो बिना दिक्कत के चलता रहे. आइए अब आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने फ्रिज के कंप्रेसर का ख्याल रख सकते हैं.
गर्मियों में कंप्रेसर क्यों हो जाता है ओवरहीट?
गर्मियों में आपका फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा मेहनत करता है ताकि अंदर का सामान ठंडा और सेफ रहे. लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगे, तो समझिए कहीं न कहीं गड़बड़ है. खराब वेंटिलेशन, पीछे जमी धूल, गैस (refrigerant) की समस्या, जरूरत से ज्यादा भरा हुआ फ्रिज या फिर थर्मोस्टेट की गड़बड़ी इसके पीछे की वजह हो सकते हैं. बेहतर होगा कि एक बार इन चीजों को चेक कर लें, ताकि फ्रिज सही से काम करता रहे.
कैसे पता करें कि आपके फ्रिज का कंप्रेसर ओवरहीट हो रहा है?
अगर आपका फ्रिज अचानक अजीब तरह से तेज आवाज (जैसे लगातार हमिंग या क्लिकिंग) करने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें. ये किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. साथ ही अगर कूलिंग कम हो रही है और खाना जल्दी खराब होने लगा है, तो भी अलर्ट हो जाएं. फ्रिज के पीछे और साइड में हाथ लगाकर देखें, अगर वो जरूरत से ज्यादा गर्म लग रहा है, तो कंप्रेसर ओवरहीट हो रहा हो सकता है. अगर बिजली का बिल भी बढ़ने लगा है, तो समझ लीजिए फ्रिज ज्यादा मेहनत कर रहा है.
ओवरहीट हुए कंप्रेसर को कैसे ठीक करें?
- सबसे पहले ध्यान रखें कि फ्रिज के आसपास सही से हवा आती-जाती रहे. उसे दीवार से बिल्कुल चिपकाकर न रखें.
- कंडेंसर कॉइल्स (पीछे की जाली) पर धूल जम जाती है. इसलिए समय-समय पर उसे साफ करते रहे.
- एक बार टेम्परेचर सेटिंग्स भी चेक कर लें, कहीं जरूरत से ज्यादा ठंडा तो नहीं रखा है.
- फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद हो रहा है या नहीं, इसके सील (रबर) को जरूर चेक कर लें.
- फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरकर मत रखें. इससे भी कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है.
यह भी पढ़े: Fridge Cleaning Tips: फ्रिज के रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत? जानें वजहें और साफ करने के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










