2025 का बेस्ट सेलिंग फोन आईफोन 16 अब सस्ते में, फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Feb 2026 5:24 PM
बिग बचत डेज: Apple iPhone 16 बना सेल का स्टार
फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल शुरू, 1 से 5 फरवरी तक चलेगी. iPhone 16 सिर्फ ₹64,990 में और iPhone 15 ₹54,900 में उपलब्ध. Realme, Redmi, Pixel समेत अन्य स्मार्टफोन और विंटर एसेंशियल्स पर भी भारी छूट
ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फरवरी की शुरुआत धमाकेदार रही है. कंपनी ने 1 फरवरी से 5 फरवरी तक चलने वाली बिग बचत डेज सेल का ऐलान किया है. इस दौरान स्मार्टफोन से लेकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और विंटर एसेंशियल्स तक पर भारी छूट दी जा रही है. खास बात यह है कि 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 16 इस सेल में बेहद आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है.
iPhone 16: बेस्ट सेलिंग फोन अब ऑफर में
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 16 रहा. फ्लिपकार्ट सेल में इसका 128GB वेरिएंट सिर्फ ₹64,990 में लिस्टेड है. इसमें 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, Type-C पोर्ट और Apple A18 (3nm) चिपसेट दिया गया है. 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक और शानदार विजुअल अनुभव देता है.
iPhone 15 भी सस्ता
अगर आप iPhone 16 से थोड़ा बजट फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं तो iPhone 15 भी इस सेल में उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹54,900 रखी गई है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो Apple का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.
अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स पर भी ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है. इसमें Realme, Redmi, Google Pixel जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं. टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह मौका है कि वे अपने पसंदीदा हैंडसेट को डिस्काउंट पर हासिल कर सकें.
विंटर एसेंशियल्स पर छूट
स्मार्टफोन के अलावा फ्लिपकार्ट ने विंटर सीजन को ध्यान में रखते हुए गीजर, रूम हीटर और अन्य घरेलू सामान पर भी ऑफर दिए हैं. ठंड के मौसम में ये प्रोडक्ट्स कम कीमत पर खरीदना ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफा, iPhone 17 से लेकर MacBook पर दे रहा बंपर कैशबैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










