विकिपीडिया को टक्कर देने आ रही ग्रोकिपीडिया, एलन मस्क ने किया ऐलान
xAI की ग्रोकिपीडिया विकिपीडिया को पछाड़ेगी!
Elon Musk Grokipedia, Wikipedia Alternative: एलन मस्क ने xAI के जरिए ग्रोकिपीडिया लॉन्च करने की घोषणा की. विकिपीडिया की ‘बायस्ड’ कंटेंट पर तंज कसते हुए बोले- यह सभ्यता के लिए जरूरी कदम. जानें AI-पावर्ड नॉलेज बेस की पूरी डिटेल्स
क्या आप विकिपीडिया पर भरोसा करते हैं? अगर हां, तो एलन मस्क (Elon musk) की ताजा पोस्ट आपके होश उड़ा देगी! टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “सुपरइंपॉर्टेंट फॉर सिविलाइजेशन”. यह कमेंट xAI के नये प्रोजेक्ट ग्रोकिपीडिया (Grokipedia) पर था, जो विकिपीडिया को पछाड़ने का दावा कर रही है. लेफ्टिस्ट एक्टिविस्ट्स द्वारा ‘हाइजैक’ हुए विकिपीडिया (Wikipedia) को ‘प्रोपगैंडा मशीन’ बताते हुए मस्क ने कहा- यह AI-पावर्ड ओपन-सोर्स नॉलेज बेस फैक्ट्स की खोज के नये रास्ते खोलेगा. xAI का मिशन ‘यूनिवर्स को समझना’ अब ग्रोकिपीडिया से मजबूत होगा. क्या यह सभ्यता का टर्निंग पॉइंट है? आइए डीकोड करते हैं इस रेवोल्यूशनरी स्टेप को…..
विकिपीडिया क्यों हो गया ‘वोकिपीडिया’?
एलन मस्क लंबे समय से विकिपीडिया पर तंज कसते आ रहे हैं. 30 सितंबर को X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “We are building Grokipedia@xAI.Will be a massive improvement over Wikipedia.”विकिपीडिया को ‘वोकिपीडिया’ कहते हुए मस्क ने आरोप लगाया कि यहां लेफ्ट-विंग एक्टिविस्ट्स बायस्ड कंटेंट इंजेक्ट करते हैं. डेविड सैक्स जैसे इन्वेस्टर्स ने भी कहा, “विकिपीडिया गूगल सर्च और AI ट्रेनिंग को पॉल्यूट कर रही है.”ग्रोकिपीडिया इसे ठीक करेगी- कोई सेंसरशिप नहीं, सिर्फ तथ्य-आधारित ज्ञान.
Super important for civilization https://t.co/uCiLhKLHn7
— Elon Musk (@elonmusk) October 1, 2025
ग्रोकिपीडिया: AI का सच-खोजी हथियार
xAI का यह प्रोजेक्ट ग्रोकचैटबॉट पर बेस्ड है, जो वेब डेटा और पब्लिक ट्वीट्स से ट्रेंड यानी प्रशिक्षित है.मस्क के मुताबिक, यह ‘ओपन-सोर्स नॉलेज रिपॉजिटरी’ होगी- पब्लिक यूज के लिए फ्री, बिना किसी लिमिट के. 1 अक्टूबर की पोस्ट में DogeDesigner के थ्रेड पर कमेंट करते हुए मस्क ने इसे ‘सिविलाइजेशन के लिए सुपर इंपॉर्टेंट’बताया. जल्द लॉन्च होने वाली ग्रोकिपीडियाAI ट्रेनिंग, एजुकेशन और रिसर्च को रिवॉल्युटनाइजकरेगी.मस्क ने xAI जॉब्स के लिए भी कॉल दिया- “जॉइन करें और बिल्ड करें!”
ट्रुथ का नया युग?
ग्रोकिपीडिया सिर्फ विकिपीडिया चैलेंजर नहीं, बल्कि xAI के यूनिवर्स-समझने मिशन का कोर है. मिसइनफॉर्मेशन के दौर में यह न्यूट्रल, डायनामिक प्लेटफॉर्म बनेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है, अगर सफल हुई तो ग्लोबल स्टैंडर्ड बनेगी.मस्क की यह मूव X के फ्री-स्पीच एजेंडे से जुड़ती है, जहां xAI ने हाल ही में X को एक्वायर किया. क्या यह बिग टेक के नैरेटिव को चैलेंज करेगी? वक्त बताएगा, लेकिन मस्क का विजन साफ है- ट्रुथ अब फ्री!
FAQs: ग्रोकिपीडिया से जुड़े सवाल
Q1: ग्रोकिपीडिया क्या है?
A: xAI की AI-पावर्ड ओपन-सोर्स एनसाइक्लोपीडिया, जो विकिपीडिया का न्यूट्रल अल्टरनेटिव है.
Q2: एलन मस्क ने इसे क्यों ‘सुपरमहत्वपूर्ण’ कहा?
A: क्योंकि यह बायस्डइंफो को हटाकर सत्य-आधारित ज्ञान देगी, जो सभ्यता और AI प्रोग्रेस के लिए जरूरी है.
Q3: कब लॉन्च होगी ग्रोकिपीडिया?
A: जल्द आ रही है, लेकिन एग्जैक्ट डेट अनाउंस नहीं.xAI हायरिंग कर रही है.
Q4: विकिपीडिया से कैसे अलग?
A: कोई एक्टिविस्ट कंट्रोल नहीं, फ्री एक्सेस, ग्रोकAI से वेरिफाइड कंटेंट.
Q5: भारत में इसका फायदा?
A: हिंदी-इंग्लिश मल्टीलिंगुअल सपोर्ट से एजुकेशन और रिसर्च आसान, मिसइनफॉर्मेशन कम.
एलन मस्क ने कैंसिल किया नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, वजह जानकर आप भी कहेंगे- बात तो सही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










