Dream 11 पर टीम बनाते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स, पूरे टूर्नामेंट में होगी पैसों की बारिश

Updated:
विज्ञापन
Dream 11 पर टीम बनाते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स, पूरे टूर्नामेंट में होगी पैसों की बारिश

ड्रीम 11 ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म

Dream 11 एक फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स को विभिन्न खेलों में अपनी वर्चुअल टीम बनाकर लाखों-करोड़ें रुपए जीतने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं Fantasy Cricket में टीम बनाने की रणनीति और जीतने के टिप्स.

विज्ञापन

Dream 11 एक फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को नकद इनाम जीतने का मौका देता है. इस प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी वर्चुअल टीम बनाकर हिस्सा लेते हैं. फैंटेसी क्रिकेट पर आधारित ड्रीम11 प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को असली मैचों के लिए वर्चुअल टीमें बनाने का मौका मिलता है.

प्रतिभागी अपनी क्रिकेट समझ के आधार पर 11 खिलाड़ी चुनते हैं और इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुसार उन्हें अंक मिलते हैं. सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाला प्रतिभागी आकर्षक इनाम जीतते हैं, जो लाखों से लेकर करोड़ों तक हो सकते हैं. हर साल आईपीएल सीजन के दौरान कई लोग ड्रीम11 के जरिए करोड़पति बन जाते हैं. आइए जानते हैं कैसे कुछ बातों का ध्यान रख कर आप भी ड्रीम 11 पर बनाए गए टिम के जरीए अच्छे खासे इनाम जीत सकते हैं.

Dream 11 पर जितने वाली टिम बनाने के टिप्स

  • खिलाड़ियों का सही चयन और मैच की परिस्थितियों का सटीक आकलन सफलता की कुंजी है. यदि आप खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और विपक्षी टीम की कमजोरी को समझते हैं, तो जीत की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
  • Fantasy Leagues में कप्तान को दोगुने और उपकप्तान को डेढ़ गुने अंक मिलते हैं. ऐसे में इन दोनों का चयन सोच-समझकर करना बेहद जरूरी है.
  • मैच से पहले पिच का हाल और मौसम की स्थिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है. इसलिए इन पहलुओं का ध्यान में रखें.
  • बड़े कॉन्टेस्ट में भाग लेने से जीतने की संभावना बढ़ती है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी होता है. ऐसे में समझदारी से और सीमित बजट में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • टिम बनाते समय ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करें. इससे बॉलिंग और बैटिंग के दौरान आपको बोनस प्वाइंट्स मिलने के मौके ज्यादा होते हैं.
  • कई बार ऐसा होता है कि आपने अपनी टीम में जिन खिलाड़ियों को लिया होता है उसमें से कुछ खिलाड़ी वास्तविक मैच में नहीं खेलते हैं. ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। इसीलिए मैच शुरू होने के तकरीबन 10 मिनट पहले ही यह देखें कि कौन-सा खिलाड़ी खेल रहा है और कौन-सा नहीं.

यह भी पढे़ें: आधा भारत नहीं जानता Dream11 या MPL जैसे फैंटेसी गेम्स Legal हैं या Illegal, जानिए कितने सेफ हैं ये

ध्यान देने वाली बातें

ड्रीम11 से होने वाली कमाई पर टैक्स से जुड़ी अहम जानकारी जानना बेहद जरूरी है. यदि आपकी ड्रीम11 से आय ₹10,000 से अधिक है, तो आपको आयकर नियमों के तहत टीडीएस (TDS) यानी स्रोत पर कर की कटौती चुकानी होगी. इसके साथ ही जीएसटी (GST) के तहत पंजीकरण कराना भी अनिवार्य है.

अगर आपने इन नियमों का पालन नहीं किया, तो आयकर विभाग आपको समन और नोटिस जारी कर सकता है. विभाग को आपकी कमाई की जांच का अधिकार है, जो आगे चलकर जुर्माना या जेल जैसी सजा का कारण बन सकता है. ऐसे में नियमों की सही जानकारी रखना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है.

Disclaimer: जिम्मेवारी से खेलना ही समझदारी

फैंटेसी गेमिंग न सिर्फ मनोरंजन बल्कि स्किल-बेस्ड कमाई का शानदार जरिया बन चुका है. अगर आप खेलों में रुचि रखते हैं और आपकी खेलों को समझने की स्किल्स बेहतर हैं, तो फैंटेसी गेमिंग में हाथ आजमाना फायदेमंद हो सकता है. स्मार्ट रिसर्च और सही रणनीति से आप लाखों-करोड़ों जीत सकते हैं. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि ड्रीम 11 एक जोखिम भरा ऐप है जहां आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है, इसकी आदत भी पड़ सकती है. ऐसे में अपना नफा-नुकसान समझते हुए इसे जिम्मेवारी और समझदारी के साथ खेला जाना चाहिए. यह कंटेंट केवल आपकी जानकारी के लिए है.

यह भी पढे़ं: “49 रुपये दो, करोड़पति बना दूंगा”: Dream11 के नाम पर साइबर ठगी, आप रहें सावधान

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola