Dhruv Rathee ने लोकसभा चुनाव से पहले जारी किया नया वीडियो, एक्स पर कर रहा ट्रेंड
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2024 12:42 PM
Dhruv Rathi New Video/Youtube
Dhruv Rathee Video: ध्रुव राठी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है. चुनावी चकल्लस के बीच यह मुद्दा मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है...
Dhruv Rathee Video : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी इलेक्टोरल बाॅन्ड के मुद्दे पर एक नया वीडियो अपलोड किया है. राजनीतिक पार्टियों के चुनावी चंदे से जुड़ा यह मुद्दा पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है. राजनीतिक दलों के बीच चुनावी चंदे को लेकर जहां एक ओर घमासान मचा हुआ है, वहीं देश की आम जनता में भी चुनावी चंदे का डेटा जानने की जिज्ञासा है. इसी दौरान ध्रुव राठी ने अपना नया वीडियो इस मुद्दे पर बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया है. आइए जानते हैं कौन हैं ध्रुव राठी-
ध्रुव राठी कौन हैं?
ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वह हरियाणा में जन्मे हैं और उन्होंने जर्मनी से इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी है. 2014 में यूट्यूब चैनल शुरू करनेवाले ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं, ट्विटर पर उनके लगभग 18 लाख फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियोज के व्यूज लाखों में होते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टाइम मैगजीन ने पिछले साल उन्हें नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स की लिस्ट में शामिल किया था.
YouTube को टक्कर देने Elon Musk ला रहे लॉन्ग वीडियो प्लेटफॉर्म
विवादों से रहा है नाता
यूट्यूब के साथ ही साथ फेसबुक और ट्विटर जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक्टिव इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी पर एकपक्षीय वीडियो बनाकर डालने के आरोप भी लगते रहे हैं. वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने वाला बताते हैं. ध्रुव राठी का विवादों से भी नाता रहा है. अभी हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ध्रुव राठी का एक वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करने पर कोर्ट में माफी भी मांगनी पड़ी है. कुछ महीने पहले एक कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर बनाये गए ध्रुव राठी के एक वीडियो ने काफी तूल पकड़ा था. बाद में मामला जब अदालत पहुंचा, तो राठी को उसे हटाना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










