ChatGPT हुआ पुराना! कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये 5 AI टूल्स हैं ब्रह्मास्त्र के समान, आज ही करें ट्राइ

Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Aug 2025 5:58 PM

विज्ञापन

5 AI Tools for Content Creators

AI Tools: डिजिटल मीडिया की दुनिया में कंटेंट ही असली राजा माना जाता है, लेकिन एक बढ़िया कंटेंट तैयार करना आसान नहीं होता. क्रिएटर्स को अक्सर कम समय में लिखने, डिजाइन करने और एडिटिंग का काम संभालना पड़ता है. ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स उनकी बड़ी मददगार साबित हो रहे हैं.

विज्ञापन

AI Tools: आज की डिजिटल दुनिया में कंटेंट ही सब कुछ है. एक अच्छी कंटेंट से आप लाखों ऑडियंस को अपना दीवाना बना सकते हैं. लेकिन हर बार नया और दमदार कंटेंट बनाना कोई बच्चों का काम नहीं है. क्रिएटर्स को एक साथ लिखना, डिजाइन करना और एडिटिंग करनी पड़ती है, वो भी टाइट डेडलाइन पर.

ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले टूल्स काम को काफी आसान बना देते हैं. अब ये टूल्स सिर्फ “एक्स्ट्रा” नहीं रहे, बल्कि जरूरी साथी बन गए हैं. चाहे ब्लॉग लिखना हो, सोशल मीडिया कैप्शन बनाना हो या वीडियो एडिट करना, आप सारे जरूरी काम AI के जरिए मिनटों में करवा सकते हैं जिन्हें करने में घंटों लगते थे. आज हम आपको ऐसे 5 पॉपुलर AI टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से क्रिएटर्स की लाइफ बेहद आसान हो जाएगी.

Jasper

आपको बता दें कि पहले इसका नाम Jarvis था, लेकिन अब इसे Jasper के नाम से जाना जाता है. ये टूल ब्लॉग लिखने वालों, मार्केटिंग करने वालों और कॉपीराइटिंग करने वालों का काफी काम आसान बना देता है. इसकी खासियत है कि ये ऐसे कंटेंट तैयार करता है जो लोगों को आकर्षित करे और कन्वर्जन (जैसे खरीदारी या साइन-अप) बढ़ाए. चाहे आपको ब्लॉग पोस्ट चाहिए, फेसबुक ऐड लिखनी हो या ईमेल कैंपेन बनाना हो, Jasper कुछ ही मिनटों में ड्राफ्ट बना कर आपको दे देता है. साथ ही इसमें Surfer SEO जैसे टूल्स की इंटीग्रेशन भी मिलती है, जिससे कंटेंट SEO-फ्रेंडली हो जाता है.

Copy.ai

अगर कभी आपको मजेदार कैप्शन बनाने में दिक्कत हो या ईमेल का परफेक्ट सब्जेक्ट लाइन सूझ न रहा हो, तो आपके लिए Copy.ai काफी मददगार साबित हो सकता है. इसमें ढेरों टेम्पलेट्स दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से सोशल मीडिया पोस्ट, वेबसाइट कंटेंट या प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन जैसे काम झटपट कर सकते हैं.

Writesonic

यह टूल उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें जल्दी और बढ़िया क्वालिटी का कंटेंट चाहिए. ये सिर्फ छोटे-छोटे हेडलाइन या ऐड्स ही नहीं, बल्कि पूरा SEO फ्रेंडली ब्लॉग आर्टिकल भी बना देता है.

इसका “AI Article Writer” बस थोड़ी-सी जानकारी लेने के बाद पूरा आर्टिकल आपको बना कर दे देता है, जिससे आपका घंटों का टाइम बच जाता है. साथ ही इसमें टीमवर्क की सुविधा भी है, यानी एजेंसी या स्टार्टअप वाले एक ही प्रोजेक्ट पर मिलकर काम कर सकते हैं.

Canva

Canva पहले से ही डिजाइन बनाने के लिए पसंदीदा टूल है और अब इसके AI फीचर ने इसे और मजेदार बना दिया है. आप सिर्फ कुछ शब्द लिखकर लोगो, फोटो एडिट या सोशल मीडिया पोस्ट तैयार कर सकते हैं.

इसमें आप अलग-अलग लेआउट ट्राई कर सकते हैं, फिल्टर लगा सकते हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म के हिसाब से डिजाइन को तुरंत री-साइज भी कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये बहुत आसान है और शुरुआती लोगों के लिए फ्री वर्जन भी अच्छा खासा काम का है.

Descript

पॉडकास्ट बनाने वाले, यूट्यूबर या सोशल मीडिया क्रिएटर के लिए एडिटिंग सबसे झंझट वाला काम होता है. इस मामले में Descript आपके बड़े काम आ सकता है. इसमें एडिट करना बिल्कुल टेक्स्ट एडिट करने जैसा है.

मतलब आप आराम से फालतू शब्द हटा सकते हैं, बीच-बीच की खामोशी काट सकते हैं, या फिर अपनी आवाज का ओवरडब करके गलती सुधार सकते हैं, वो भी बिना दोबारा रिकॉर्ड किए. इसके अलावा इसमें वीडियो एडिटिंग के लिए भी बढ़िया टूल्स मिलते हैं, जैसे ट्रांजिशन, कैप्शन वगैरह.

यह भी पढ़ें: OpenAI का GPT-5 होगा और भी स्मार्ट: सैम ऑल्टमैन ने किया सुधारों का ऐलान

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola