Viral Video: सांप पकड़ने में माहिर निकला छोटा बच्चा, देख कर होश न उड़े तो कहना

बच्चे के हाथ में एक छोटी सी और पतली सी लोहे की रॉड है, जिससे वो सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा बिना डरे सांप को पकड़ता नजर आ रहा है. जानिए कैसे उसने यह खतरनाक काम किया और लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. एक छोटा बच्चा बिना किसी डर के सांप को पकड़ता नजर आ रहा है. यह नजारा जितना हैरान करने वाला है, उतना ही खतरनाक भी. वीडियो में बच्चे का आत्मविश्वास और साहस देखकर लोग दंग हैं.
बच्चे ने दिखाई हैरान कर देने वाली बहादुरी
33 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा एक पतली लोहे की रॉड से सांप को पकड़ता है और फिर अपने हाथों से उसके मुंह को थाम लेता है. सांप छटपटाता है, लेकिन बच्चा उसे मजबूती से पकड़े रहता है. उसके चेहरे पर डर की कोई झलक नहीं, बल्कि जीत की खुशी साफ नजर आती है.
Viral Video: रील बनाते वक्त लड़की से भिड़ा लंगूर, देखकर छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो को @cop_manjumeena नाम की एक्स (Twitter) ID से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया, छोटू का यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है! एक यूजर ने लिखा, मेरी तो पतला सा सांप देख कर ही हालत खराब हो जाती है, तो दूसरे ने कहा, ये रैट स्नेक है, जो जहरीला नहीं होता. कई लोगों ने बच्चे की नादानी पर चिंता भी जताई.
साहस या जोखिम?
जहां कुछ लोग बच्चे की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने चेतावनी दी है कि यह साहस जानलेवा साबित हो सकता है. सांपों के साथ ऐसा खिलवाड़ किसी भी उम्र में खतरनाक हो सकता है.
बच्चों की स्मार्टफोन लत छुड़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल, स्कूल की एक्टिविटी ने किया कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










