2GB डेली डेटा वाले 4 सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, 198 रुपये में अनलिमिटेड 5G

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Reliance Jio Airtel Vi BSNL 2GB Daily Data Plans

Cheapest 2GB Daily Data Prepaid Plans: Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे सस्ते डेली 2GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स की हमने लिस्ट तैयार की है, ताकि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त प्लान चुन सकें.

विज्ञापन

Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसी टेलीकॉम कंपनियों के पास अपने ग्राहकों के लिए कई प्रीपेड प्लान्स हैं. अगर आपको रोजाना 2GB डेटा की जरूरत है और आप सबसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो हमने इन कंपनियों के सबसे सस्ते डेली 2GB डेटा वाले प्लान्स की लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में सभी चार कंपनियों के प्लान्स को शामिल किया गया है, ताकि आप अपने लिए सबसे उपयुक्त प्लान चुन सकें.

Jio का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो का 198 रुपये का प्रीपेड प्लान डेली 2GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान है, जो 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 28GB डेटा (4G), अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है. अतिरिक्त फायदे के रूप में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलता है.

Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 379 रुपये का प्रीपेड प्लान डेली 2GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान है, जो 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 2GB डेली डेटा (4G), अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps हो जाती है, लेकिन ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल होते हैं. अतिरिक्त फायदे में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम एसएमएस/कॉल अलर्ट शामिल हैं.

BSNL का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 199 रुपये का यह प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ हर दिन 2GB (कुल 60GB) डेटा मिलता है. डेली डेटा लिमिट पूरा हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.

Vi का 365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडा-आइडिया का 365 रुपये का डेली 2GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 56GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps हो जाती है. इसके साथ ही, इस प्लान में हाफ डे (12am से 12pm तक) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Jio Ka Sasta Recharge: 160 रुपये महीने के खर्च में अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा के साथ 1000 SMS के बेनिफिट्स

BSNL Recharge: इस प्लान ने उड़ाये Jio – Airtel के होश, 3 रुपये से कम खर्च पर 300 दिनों की वैलिडिटी

SIM Card जिंदा रखने के लिए ये वाला रीचार्ज है परफेक्ट, फायदे जानकर मान जाएंगे

2024 में खरीदो और पाओ 2025 की टेंशन से छुटकारा, एयरटेल के एक साल की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola