BSNL Recharge: इस प्लान ने उड़ाये Jio – Airtel के होश, 3 रुपये से कम खर्च पर 300 दिनों की वैलिडिटी

Updated:
विज्ञापन

BSNL Recharge Plan | IPL 2025

BSNL Recharge: बीएसएनएल का 300 दिन वाला रीचार्ज प्लान 797 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान में यूजर्स को 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो प्रति दिन 3 रुपये से भी कम होती है. जानिए इस प्लान के फायदे-

विज्ञापन

BSNL Recharge: बीएसएनएल ने नये साल के मौके पर अपने लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 277 रुपये है. इस प्लान में 60 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है, जो प्रतिदिन 5 रुपये से भी कम की लागत पर उपलब्ध है.

इसके अतिरिक्त, यूजर्स को 120GB मुफ्त डेटा मिलेगा. यह लिमिटेड-टाइम ऑफर 16 जनवरी 2025 तक वैध रहेगा. विशेष रूप से, सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का यह प्लान एक बेहद किफायती विकल्प है, जिसमें 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

797 रुपये में 300 दिनों की वैलिडिटी

बीएसएनएल का 300 दिन वाला रीचार्ज प्लान 797 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान में यूजर्स को 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो प्रति दिन 3 रुपये से भी कम होती है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर पहले 60 दिनों के लिए मुफ्त नेशनल रोमिंग, 2GB हाई-स्पीड डेटा रोजाना और 100 मुफ्त एसएमएस दिये जाते हैं.

मुफ्त इनकमिंग कॉल्स

पहले 60 दिनों के बाद, यूजर्स को मुफ्त इनकमिंग कॉल्स मिलती रहेंगी, लेकिन आउटगोइंग कॉल्स और डेटा उपयोग के लिए यूजर्स को बैलेंस टॉप-अप करना होगा. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स अलग-अलग सर्कल्स में अलग होते हैं. ऐसे में बीएसएनएल के इस प्लान को सब्सक्राइब करने से पहले, ऑफिशियल वेबसाइट पर यह जरूर चेक कर लें कि आपके प्लान के साथ यह काम करेगा या नहीं.

Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट

BSNL 5G सर्विस की शुरुआत कब होगी? Tata की इस कंपनी ने कर दिया खुलासा

BSNL Rs 147 Recharge Plan: सस्ते रीचार्ज में मिलते हैं इतने सारे फायदे, यहां है पूरी जानकारी

200 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्‍ता प्लान, BSNL Recharge Plan के फायदे देख खुश हो जाएंगे

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola