BSNL Rs 147 Recharge Plan: सस्ते रीचार्ज में मिलते हैं इतने सारे फायदे, यहां है पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

BSNL Rs 147 Recharge Plan

BSNL Rs 147 Recharge Plan: बीएसएनएल के किफायती रीचार्ज प्लान्स की वजह से सब्सक्राइबर्स नेटवर्क में स्विच कर रहे हैं. अगस्त से अक्टूबर 2024 तक बीएसएनएल ने 36 लाख नये सब्सक्राइबर्स जोड़े.

विज्ञापन

BSNL Rs 147 Recharge Plan: बीएसएनएल ने अपने किफायती रीचार्ज प्लान्स की वजह से सब्सक्राइबर्स में भारी वृद्धि देखी है. 153 रुपये से शुरू होने वाले इन प्लान्स में डेटा, वैधता और अनलिमिटेड कॉल्स मिलते हैं, जो इन्हें बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनाते हैं.

बीएसएनएल देता है किफायती विकल्प

रीचार्ज के बढ़ते खर्चों की वजह से कई उपभोक्ताओं ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट किया है. खासकर उनके बीएसएनएल कई किफायती विकल्प देता है, जिनमें डेली फ्री डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस शामिल हैं.

वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट्स

₹153 प्लान में 26 दिनों की वैधता, 1GB डेटा प्रति दिन (कुल 26GB), किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और 100 फ्री एसएमएस रोज मिलते हैं. ₹147 रीचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैधता, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 10GB डेटा मिलता है.

₹151 प्लान के फायदे क्या हैं?

₹151 प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए, इसमें 40GB डेटा मिलता है. ₹199 प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा प्रति दिन और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं. डेटा की सीमा पूरी होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाती है.

रीचार्ज कराने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देख लें

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें,  तो ₹197 प्लान में 70 दिनों की वैधता मिलती है. इसमें पहले 15 दिनों के लिए 2GB दैनिक डेटा, पहले 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं. ध्यान रहे कि बीएसएनएल के प्लान्स सर्कल टू सर्कल बदलते हैं. ऐसे में आपके नंबर पर कौन सा प्लान उपलब्ध है, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से कंफर्म जरूर कर लें.

किफायती रीचार्ज से बीएसएनएल ने जोड़े लाखों यूजर्स

बीएसएनएल के किफायती रीचार्ज प्लान्स की वजह से सब्सक्राइबर्स नेटवर्क में स्विच कर रहे हैं. अगस्त से अक्टूबर 2024 तक बीएसएनएल ने 36 लाख नये सब्सक्राइबर्स जोड़े. बीएसएनएल देशभर में 4जी टावर के ऑपरेशंस चालू कर रहा है और इसकी जनवरी 2025 में 5G सेवा लॉन्च करने की भी खबर है.

200 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्‍ता प्लान, BSNL Recharge Plan के फायदे देख खुश हो जाएंगे

BSNL vs Jio: 70 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सस्ता? खुद देखें अंतर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola