BSNL vs Jio: 70 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सस्ता? खुद देखें अंतर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Nov 2024 1:40 PM
Jio Vs BSNL Recharge Plans Compared
BSNL vs Jio: बीएसएनएल और जियो, दोनों टेलीकॉम कंपनियाें के पोर्टफोलियो में 70 दिनों की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान्स हैं. कीमत की बात करें, तो बीएसएनएल का प्लान जियो के प्लान से आधे से भी ज्यादा सस्ता है. हालांकि, दोनों कंपनियों के प्लान में मिलनेवाले बेनिफिट्स में बड़ा अंतर है.
BSNL vs Jio: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले कुछ महीनों में निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रखी है. बीएसएनएल दूसरी कंपनियों के मुकाबले अपने यूजर्स को सस्ते रीचार्ज प्लान्स, लंबी वैलिडिटी और ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसके साथ ही, बीएसएनएल पूरे देश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नये 4जी मोबाइल टावर भी लगा रही है. कंपनी ने यह भी साफ कह दिया है कि उसके प्लान निकट भविष्य में महंगे नहीं होंगे. इस बीच हम आपके लिए लाये हैं बीएसएनएल और जियो के दो ऐसे प्लान्स की जानकारी, जिनमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इनमें से कौन सस्ता है और कौन ज्यादा फायदेमंद है, आइए जानते हैं.
BSNL और Jio के 70 दिन वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में क्या अंतर है?
Jio का 70 दिन वाला प्लान
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर)
डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा
डेली 100 SMS
JioCinema और अन्य ऐप्स का सब्सक्रिप्शन
यह एक रेगुलर प्लान है, जिसमें सभी बेनिफिट्स पूरे 70 दिनों तक मिलते हैं
कीमत – 666 रुपये
BSNL का 70 दिन वाला प्लान
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग
डेली 2GB डेटा (पहले 18 दिनों तक)
डेली 100 SMS (पहले 18 दिनों तक)
18 दिनों के बाद केवल इनकमिंग कॉल्स मिलती हैं और कॉलिंग या इंटरनेट के लिए अलग से रीचार्ज करना होगा
यह प्लान सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर है
कीमत – 197 रुपये
किसका प्लान फायदेमंद?
जियो और बीएसएनएल, दोनों के 70 दिनों वाले रीचार्ज प्लान्स की तुलना करें, तो हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि बीएसएनएल का प्लान सस्ता है, लेकिन लिमिटेड वैलिडिटी के साथ. वहीं, जियो का प्लान ज्यादा महंगा है, लेकिन इसमें यूजर्स को लगातार बेनिफिट्स मिलते हैं. यह यूजर्स की जरूरतों पर निर्भर करता है कि वे किस प्लान को चुनें.
BSNL 84 दिन वाले सस्ते प्लान में दे रहा एक्स्ट्रा डेटा, यूजर्स की मौज
BSNL बिना सिम और नेटवर्क के देगा कॉलिंग की सुविधा, जानिए क्या है D2D टेक्नोलॉजी
BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, ‘कनेक्टिंग इंडिया’ नहीं, ‘कनेक्टिंग भारत’ है नया स्लोगन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










