पलक झपकते ही फुर्र हो जाता है इंटरनेट डेटा? तुरंत बदल दें ये सेटिंग्स, वरना मांगते फिरेंगे हॉटस्पाॅट
Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Aug 2025 1:51 PM
Mobile Data Saving Tips: मोबाइल डेटा को बचाने के लिए इन सेटिंग्स को बदलें
Mobile Data: अगर आपका भी डेटा काफी जल्दी खत्म हो जाता है तो आप कुछ स्मार्ट ट्रिक इस्तेमाल कर के मोबाइल डेटा बचा सकते हैं. ये ट्रिक्स इतने आसान है कि आज भी कई लोग इसे नहीं जानते. आइए आपको बताते हैं.
Mobile Data: आजकल हमारे लिए इंटरनेट कितना जरूरी हो चूका है इस बात से हम अच्छी तरह से परिचित है. मोबाइल में ज्यादातर काम इंटरनेट से ही होता है. बिना इंटरनेट के फोन मानो डब्बा के समान लगता है. अब चाहे हमें फोन में कोई ऐप चलानी हो, वेब सीरीज देखनी हो या फिर यूट्यूब पर गाने सुनने हों, सबके लिए इंटरनेट चाहिए. लेकिन हर किसी के घर में WiFi हो ये जरूरी नहीं. इसलिए ज्यादातर लोग नेट चलाने के लिए अपने मोबाइल डेटा पर ही निर्भर होते हैं.
लेकिन अक्सर समझ ही नहीं आता कि मोबाइल का डेटा आखिर इतनी जल्दी उड़ कैसे जाता है. अगर आपको भी बार-बार डेटा खत्म होने की टेंशन रहती है, तो बस कुछ सिंपल ट्रिक्स अपना कर डेटा को बचा सकते हैं. आइए जानते हैं उन ट्रिक्स को…
बैकग्राउंड डेटा को बंद कर दें
कई बार कुछ ऐप्स ऐसे होते हैं जो बिना इस्तेमाल किए भी चुपके-चुपके बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपका इंटरनेट चूसते रहते हैं. इन्हें रोकने के लिए बस फोन की सेटिंग्स में जाकर Background Data Usage बंद कर दीजिए. इससे फालतू ऐप्स पर डेटा बर्बाद नहीं होगा.
ऑटो-अपडेट को ऑफ रखें
फोन का सबसे बड़ा झंझट है कि गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर ऑटो-अपडेट ऑन रहता है. मतलब नया अपडेट आते ही ऐप्स अपने-आप अपडेट होने लगते हैं. इससे नेट तो उड़ता ही है साथ में और बैटरी भी कम हो जाती है. इस झंझट से बचने के लिए सेटिंग में जाकर “Auto-update apps” को “Over Wi-Fi only” कर दें. ऐसे करने से आपका मोबाइल डेटा सिर्फ जरूरी काम में ही लगेगा.
वीडियो क्वालिटी कम कर दें
आजकल हमारा ज्यादातर डेटा वीडियो देखने में ही उड़ जाता है. अगर आप YouTube, Insta या OTT पर हमेशा हाई-क्वालिटी (1080p/4K) वीडियो चलाते हैं तो नेट पलक झपकते ही खत्म हो जाएगा. अब इस चीज का तो एक ही उपाए है कि वीडियो को 480p या 720p पर चलाएं. इसमें तस्वीर भी साफ दिखेगी और डेटा भी धीरे-धीरे खत्म होगा.
ब्राउजर यूज करते समय डेटा सेवर मोड ऑन कर दें
ब्राउजर में डेटा बचाने का ऑप्शन भी आता है. क्रोम और बाकी ब्राउज़र में ‘Lite Mode’ या ‘Data Saver’ नाम का फीचर मिलता है. इसे ऑन कर दिया जाए तो ब्राउजर वेबपेज को छोटा करके लोड करता है, जिससे इंटरनेट कम खर्च होता है.
बेवजह के ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें
हर ऐप बार-बार नोटिफिकेशन भेजकर डेटा भी खाता है और बैटरी भी खूब चूसता है. ऐसे में आसान तरीका है अपने फोन की सेटिंग में जाकर जिन ऐप्स की नोटिफिकेशन नहीं चाहिए उन्हें बंद कर दें. इससे न सिर्फ बेवजह की टन-टन से छुटकारा मिलेगा बल्कि डेटा और बैटरी दोनों की बचत होगी.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन बदल गई? जानिए क्यों हुआ ऐसा और कैसे पाएं पुराना वाला वापस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










