Canva Down: ठप पड़ा कैनवा, यूजर्स हुए परेशान, नहीं डाउनलोड कर पा रहे Images

Canva Down: ऑनलाइन डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva की सर्विसेज आज सुबह से ही डाउन हैं. 600 से ज्यादा यूजर्स ने इसकी शिकायत DownDetector पर की है. कई यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं और कई यूजर्स अपने इमेज को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं.
Canva Down: पॉपुलर क्रिएटिव डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva कुछ घंटों से डाउन है. जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स परेशान हैं. भारत में सर्वरल यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें ऐप पर इमेज डाउनलोड करने, क्रिएट करने में दिक्कत आ रही है. वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि उनके सिस्टम में प्लेटफॉर्म या ऐप ही ओपन नहीं हो पा रहा है. होम पेज पर 503 error दिखा रहा है. वहीं, Canva के डाउन होने पर कंपनी ने भी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट में पोस्ट किया है. जिसमें कंपनी ने लिखा है कि, ‘कंपनी प्लेटफॉर्म में आई दिक्कत को फिक्स करने में जुटी हुई है.’

ऐप के डाउन होने की रिपोर्ट्स बताने वाली साइट DownDetector ने भी कंफर्म किया है कि Canva की सर्विस डाउन है. साइट पर कई यूजर्स ने बताया है कि उन्हें ऐप लॉगिन करने में भी दिक्कतें आ रही है. DownDetector के रिपोर्ट से पता चलता है कि कई यूजर्स को Canva इमेज डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो वहीं कई यूजर्स का ऐप ही ओपन नहीं हो रहा है.

Nvidia की चिप को चीन में झटका: 95% मार्केट शेयर से 0% पर कैसे पहुंची कंपनी?
फेस्टिव शॉपिंग में टूटा रिकॉर्ड, ई-कॉमर्स को छोटे शहरों ने दी बड़ी उड़ान, रिपोर्ट में खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










